{"_id":"5aa053554f1c1bd8548b4c33","slug":"141520456533-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओसी डिपो से खाली हाथ लौटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईओसी डिपो से खाली हाथ लौटी पुलिस
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पूठा गांव के तीन गोदामों में टैंकरों से तेल चोरी पकडे़ जाने के मामले में पुलिस बुधवार को इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) डिपो से खाली हाथ लौटी।
टीपी नगर थाने के सब इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार की टीम ने पूठा स्थित आईओसी के तेल डिपो पहुंचकर जांच शुरू की। डिपो के महाप्रबंधक शहर से बाहर बताए गए। इस दौरान अन्य अधिकारियों से जानकारी की गई तो उनका कहना था कि उनकी जिम्मेदारी डिपो के अंदर की है। डिपो में सभी काम नियम कायदों से किया जाता है। टैंकरों के बाहर जाने के बाद उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होती। एसआई सर्वेश कुमार के अनुसार महाप्रबंधक संभवत दो दिन बाद लौटेंगे। उनके आने के बाद और जानकारियां ली जाएंगी। टैंकरों की चाबी सहित कई तथ्यों के बारे में डिपो स्तर से ही जानकारी मिल सकती है। वहीं, चर्चा है कि देहात क्षेत्रों में चोरी का तेल सप्लाई होता था। इनके कुछ बंधे हुए ग्राहक थे। पुलिस इन ग्राहकों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।