{"_id":"5a89e8f64f1c1ba1268bb281","slug":"141518987510-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम! मैंने नहीं किसी बच्चे ने की होगी कॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैडम! मैंने नहीं किसी बच्चे ने की होगी कॉल
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शालीमार एक्सप्रेस में शनिवार को बम की सूचना मिलने के बाद हरकत में आए रेलवे प्रशासन ने रविवार को भी ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया।
सिटी स्टेशन पर चले चेकिंग अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने टीम के साथ जनशताब्दी, शालीमार, नौचंदी, संगम, उत्कल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों समेत सभी प्रमुख ट्रेनों की चेकिंग की। जितेंद्र कुमार ने बताया कि वैसे तो रोजाना ट्रेनों की चेकिंग की जाती है, लेकिन शालीमार में बम की सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की भी चेकिंग की जा रही है।
उधर, जिस नंबर से गाजियाबाद पुलिस को बम की सूचना दी गई थी, उस नंबर पर रविवार को गाजियाबाद जीआरपी की महिला दरोगा मीरा बालियान ने बात की। कॉल करने वाले ने अपना नाम शुभम बताया। दरोगा ने उससे पूछा कि ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना तुमने क्यों दी। रिसीव करने वाले ने बताया कि मैडम उसने फोन नहीं किया था। किसी बच्चे ने कॉल की होगी। महिला दरोगा ने बच्चे से बात कराने को कहा तो कहने लगा कि अभी है नहीं। उसने अपना पता भी नहीं बताया और फोन स्विच ऑफ कर लिया। एसओ जीआरपी गाजियाबाद सोमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को फोन की आईडी निकलवाकर कार्रवाई की जाएगी।
- शालीमार में बम की सूचना मिलने का मामला
- दूसरे दिन भी चला ट्रेनों में चेकिंग अभियान