फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थानेदारी के टेस्ट में 63 में से 51 दरोगा फेल

थानेदारी के टेस्ट में 63 में से 51 दरोगा फेल

Sun, 24 Dec 2017 02:34 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
थानेदारी के टेस्ट में 63 में से 51 दरोगा फेल
थानेदारी के टेस्ट में 63 में से 51 दरोगा फेल
विज्ञापन

मेरठ। अब थानेदारी चाहिए तो दरोगाओं को सिफारिश के बजाय कप्तान का टेस्ट पास करना होगा। शनिवार को एसएसपी ने 2013 बैच के 63 दरोगा अपने आवास पर बुलाए। एक-एक कर क्राइम से संबंधित सवाल पूछे। जिसमें 51 दरोगा फेल हो गए। 12 दरोगाओं ने सही जवाब दिए, जिन्हें जल्द थाने की कमान दी जाएगी।
ब्रह्मपुरी, कोतवाली, नौचंदी, सदर बाजार थाना समेत आठ इंस्पेक्टर सोमवार को जिले से रिलीव हो जाएंगे। सभी इंस्पेक्टर 15 दिन की ट्रेनिंग पर जा रहे हैं। इसको देखते हुए शनिवार को एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने थाने में तैनात 2013 बैच के दरोगाओं को कैंप कार्यालय पर टेस्ट देने के लिए भेजें। जिले से 67 में से 63 दरोगा कैंप कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन

नहीं चलेगी सिफारिश
एसएसपी मंजिल सैनी ने दरोगाओं से कहा कि नेताओं या अधिकारियों से सिफारिश कराने की जरूरत नहीं है। थाने का चार्ज सिफारिश पर नहीं काबिलियत पर मिलेगा। एसएसपी ने कहा कि थानेदारों से भी दरोगाओं की रिपोर्ट ली जाएगी। उसके बाद उनको थाने का चार्ज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed