फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शंभू नगर में दीवार गिराने पर बखेड़ा

शंभू नगर में दीवार गिराने पर बखेड़ा

Tue, 12 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
शंभू नगर में दीवार गिराने पर बखेड़ा
शंभू नगर में दीवार गिराने को लेकर विवाद
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड स्थित शंभू नगर कॉलोनी की बाहरी दीवार गिराने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। कॉलोनी सोसायटी के अधिकांश सदस्यों ने आरोप लगाया कि सोसायटी का ही एक पदाधिकारी दीवार तोड़कर दूसरी कॉलोनी में पड़ी अपनी जमीन को इस कॉलोनी में मिलाना चाहता है जो पूरी तरह से नियम विरुद्घ है। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत किया।
शंभू नगर रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के सचिव ललित अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश बंसल, विनय अग्रवाल और सह सचिव मनोज माहेश्वरी आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी विकास प्राधिकरण से एप्रूव्ड है। सदस्यों के अनुसार उनकी कॉलोनी के एक अंतिम छोर पर कन्हैया लाल, सुभाष कुमार के परिवारों के मकान हैं। कन्हैया लाल उनकी सोसायटी के कोषाध्यक्ष भी हैं। उनके मकान के पीछे गुरुनानक नगर है। बीच में एक दीवार बनी है।
विज्ञापन

दीवार के पीछे कन्हैया लाल के परिवार से जुडे़ लोगों के प्लॉट पडे़ हैं। आरोप है कि सोमवार को उन्होंने अपने मकान के सामने बनी दीवार तोड़कर, वहां एक रैंप बना लिया और पीछे पडे़ अपने खाली प्लॉट कॉलोनी में मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। दीवार गिरने की सूचना पर सोसायटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार इस तरह से दो कॉलोनियों के बीच लेआउट बिगाड़ कर न रास्ता बनाया जा सकता है और ने ही दो अलग-अलग कॉलोनियों के प्लॉट मिलाकर निर्माण किया जा सकता है। शाम को टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और एमडीए में शिकायत कर समाधान के लिए कहा। साथ ही मौके पर यथा स्थिति बनाने को कहा।

मंडलायुक्त से मिलेंगे
सोसायटी पदाधिकारियों का कहना था कि यह मामला अगस्त में हुई सोसायटी की बैठक में भी उठा था जिसमें अधिकांश सदस्यों ने इसका विरोध किया गया था। दीवार टूटने से कॉलोनी की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। यह पूरी तरह से गलत हो रहा है। वे इस मामले को लेकर मंडलायुक्त से मिलेंगे।


औरों ने भी किया है ऐसा
कन्हैया लाल, सुभाष कुमार का कहना है कि यह गलत नहीं है। उनकी जमीन है। इस तरह कॉलोनी में कई और लोगों ने भी किया हुआ है। यदि किसी को परेशानी है तो कोर्ट जाएं।

खास बात
सोसायटी के सदस्यों ने एक पदाधिकारी पर लगाया तोड़ने का आरोप
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यथा स्थिति बनाने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed