फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुल्हन बीमार थी, हमने सहमति से छोड़ा

दुल्हन बीमार थी, हमने सहमति से छोड़ा

Fri, 17 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन बीमार थी, हमने सहमति से छोड़ा
मेरठ। होटल में शादी के बाद दुल्हन की पिटाई कर सारा सामान समेटकर भागने के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। आरोपी दूल्हा पक्ष से कुछ लोगों ने एसएसपी से मिलकर दावा किया कि शादी वालेे दिन दुल्हन को दौरा पड़ा था। डॉक्टर को बुलाया गया था। जिसने दुल्हन को पुरानी बीमारी बताई थी। दोनों परिवार की मीटिंग में सहमति के बाद ही वे होटल से गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कारोबारी सेठ हीरालाल की पोती तारिणी मित्थल पुत्री राजीव मित्थल की शादी वाराणसी निवासी प्रतीक दर्शन से परतापुर बाईपास स्थित एक होटल में हुई थी। प्रतीक कोटा राजस्थान की एक कंपनी में मेकेनिकल इंजीनियर है। बुधवार को तारिणी अपने पिता के साथ एसएसपी से मिली थी। आरोप लगाया था कि शादी के दिन तारिणी की पिटाई कर प्रतीक अपने परिवार के साथ दहेज का करीब 35 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया था। एसएसपी ने प्रतीक, उसकी मां रचना, बहन ऋचा और बहनोई नागमिक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरोपी प्रतीक का पक्ष एसएसपी से मिला। उन्होंने दावा किया कि 11 नवंबर को शादी वाले दिन शाम चार बजे तारिणी को दौरा पड़ा था। इस दौरान तारिणी के मायके वाले भी वहां मौजूद थे। डॉक्टर ने बताया था कि तारिणी पहले से बीमार है। दोनों परिवार की होटल में ही मीटिंग हुई। आपसी सहमति से राजीव मित्थल अपनी बेटी को लेकर गए थे और वह सामान होटल में छोड़कर आ गए थे। प्रतीक का कहना है कि वह अपनी बहन ऋचा के घर शांतिग्राम टाउनशिप सेलपुराकावाल राजस्थान में रहता है। इस संबंध में एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात:
- होटल में शादी के बाद दुल्हन को पीटकर भागने के मामले में नया मोड़
- दूल्हे पक्ष का दावा, शादी के दिन दुल्हन को पड़ा था दौरा, डॉक्टर ने बताई थी पहले से बीमार
- होटल में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद मायके वाले ले गए थे दुल्हन को
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed