{"_id":"59c96cc74f1c1bae538b46dc","slug":"141506372807-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को पीटकर किया अधमरा
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पत्नी और साली को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में एक युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान विवाहिता की बहन वहां पहुुंची तो आरोपी ने उसे भी बंधक बनाकर पीटा। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुजफ्फरनगर निवासी शाजिया का निकाह दो साल पहले श्यामनगर निवासी गुलशेर के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की जाती है। सोमवार दोपहर पति गुलशेर ने शाजिया को बंधक बनाकर पीटा। शाजिया की बहन पहुंची तो उसे साथ भी आरोपी ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया गया है। सिर में चोट लगने से शाजिया की बहन की हालत गंभीर है।