{"_id":"5ccdfdb9bdec2207402e9ea5","slug":"131557003705-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगाने पर बखेड़ा, रुकवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ। बेगमबाग में रिहायशी इलाके में मोबाइल फोन टावर लगाए जाने को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों के विरोध पर टावर लगाने वाली कंपनी के लोग चले गए। आरोप कि टावर लगाने के लिए पहले कई बार कोशिश हो चुकी है। उस दौरान स्टे के कारण वह टावर नहीं लगा था।
विज्ञापन
बेगमबाग के निवासियों ने बताया कि उनके विरोध के बाद टावर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी चले गए। लेकिन जाते समय धमकी दी है। लोगों ने थाना लालकुर्ती पर प्रदर्शन किया। कहा कि एक व्यक्ति का मकान 80 गज में बना है। वह मकान की छत पर हाईपावर मोबाइल टावर पिछले साल होली से लगवाने के लिए प्रयासरत है। उस दौरान डीएम के आदेश पर टावर निर्माण रोका गया। आज फिर वह व्यक्ति मजदूरों और टावर कंपनी के लोगों को लेकर अपने मकान की छत पर निर्माण करवाने लगा। आरोप है कि थाना लालकुर्ती पुलिस से साठगांठ से टावर लगाया जा रहा है। जबकि मोबाइल टावर से निकलने वाली खतरनाक किरणों से उनके परिजनों को कैंसर जैसी भयानक बीमारियों के होने का खतरा बना है। लोगाें ने टावर निर्माण तुरंत रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।