फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कहीं घटे दामों तो कहीं ब्लैक में बिकी शराब

कहीं घटे दामों तो कहीं ब्लैक में बिकी शराब

Mon, 01 Apr 2019 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
कहीं घटे दामों तो कहीं ब्लैक में बिकी शराब
- वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन

- बीयर शॉप पर भी लोगों ने सस्ते दामों पर खरीदे टिन व बोतल
फोटो
मेरठ। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शराब की खूब बिक्री हुई। स्टॉक निल करने के लिए सस्ते दामों पर शराब बेची गई, जिसके चलते शहर में कई जगह दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। इसके विपरीत कुछ दुकानें ऐसी भी रहीं, जहां स्टॉक कम होने का लाभ भी शराब विक्रेताओं को हुआ। यहां शराब ब्लैक तक में बेची गई।

शराब विक्रेताओं को 1 अप्रैल से 31 मार्च तक शराब विक्रय का लाइसेंस मिलता है। 31 मार्च तक इन विक्रेताओं को अपना स्टॉक निल करना होता है। इसके बाद पुराने वित्तीय वर्ष की शराब की बिक्री गैरकानूनी मानी जाती है। इसी के चलते रविवार को पूरे दिन शराब की जमकर बिक्री हुई। शाम होते-होते शराब की दुकानों पर भीड़ जुट गई। अंग्रेजी शराब की दुकान रही हो या फिर बीयर की दुकान, सभी जगह शराब खरीदने वालों की भीड़ जुटी दिखाई दी। सूत्र बताते हैं कि जिन लोगों के यहां शराब और बीयर का काफी स्टॉक था, उन्होंने दोपहर से ही सस्ते दामों पर शराब की बिक्री शुरू कर दी। अंग्रेजी शराब का पव्वा 160 रुपये के स्थान पर 80 से 100 रुपये में बिका तो अद्धा 320 रुपये के स्थान पर 220 से 250 रुपये और बोतल 400 से 500 रुपये तक में बेची गई। बीयर की भी यही स्थिति थी। 110 और 120 रुपये का टिन 60 से 70 रुपये में बिका। वहीं, बोतल की कीमत महज 100 रुपये वसूली गई। शराब के शौकीनों ने जमकर खरीददारी की। ऐसे भी लोग थे, जो काफी शराब खरीदकर ले गये। उधर, शराब महंगी बेचे जाने की सूचना भी मिली। ऐसी दुकान जहां स्टॉक समय से खत्म हो गया। उन दुकानों पर 10 से 20 प्रतिशत महंगी शराब बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed