{"_id":"5c4f68abbdec22629b006a80","slug":"131548708011-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अजराडा मे बिती रात्रि मे गाय हुए युवक का शव खेत मे पडा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव अजराडा मे बिती रात्रि मे गाय हुए युवक का शव खेत मे पडा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में लापता युवक का शव रविवार रात खेत में पड़ा मिला। सीओ किठौर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र हत्यारों के पकडे़ जाने का आश्वासन दिया। वहीं, एक व्यक्ति व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव अजराड़ा में शमशाद का परिवार रहता है। उसके तीन पुत्र मदीन, नईम, दानिश हैं। नईम गांव स्थित आरा मशीन पर मजदूरी करता है। वह रविवार रात आरा मशीन से घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश किया पंरतु पता नहीं चल सका। ग्रामीण हाजी यासीन अपने खेत पर गया। उसने नईम (25) पुत्र शमशाद का शव पड़ा देखा। इस पर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने मुंडाली पुलिस को जानकारी दी। एसओ मुंडाली ने शव कब्जे में ले लिया। उसके पास शराब की बोतल पड़ी थी। शव पर किसी प्रकार चोट के निशान नहीं थे। उसकी गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, एसओ रितेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मदीन ने गांव अजराड़ा निवासी इमरान को नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। उधर, सीओ किठौर आलोक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारे शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया।