फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी

Fri, 31 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी
मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में बृहस्पतिवार तड़के लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भाग गया। आरोपी से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा और सात कारतूस बरामद किए गए हैं।
बृहस्पतिवार तड़के सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला को सूचना मिली कि लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा पांच हजार का इनामी आमिर अपने साथी के साथ घटना को अंजाम देने जा रहा है। इस पर लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर मोहम्मद असमल के साथ सीओ समर गार्डन चौपले पर पहुंचे तो बाइक सवार दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा किया। समर गार्डन में बदमाश खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस ने फायरिंग की तो आमिर पुत्र यूनुस निवासी काले जादूगर वाली गली, थाना ब्रह्मपुरी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी सलमान निवासी लिसाड़ीगेट फरार हो गया। बाद में एसपी सिटी रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि आमिर पर लूट और जानलेवा हमले के 14 मामले दर्ज हैं। खरखौदा में पशु व्यापारी से दस लाख की लूट, लिसाड़ीगेट के विकासपुरी में हुई व्यापारी से छह लाख की लूट, ब्रह्मपुरी में ढाई लाख की लूट और लिसाड़ीगेट में हुई लूट को अंजाम दिया था। 2015 से लूट के मामले में चार बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन

लूट की वीडियो हुई थी वायरल
बिजली बंबा बाईपास पर डेढ़ साल पहले पशु व्यापारी से हुई दस लाख की लूट की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें आमिर अपने साथी के साथ लूट कर बाइक से फरार हुआ था। पुलिस का कहना है कि आमिर पशु व्यापारियों को ही निशाना बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed