{"_id":"5acbd0274f1c1be46b8b49cb","slug":"131523306535-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए पैसा न मिला तो टॉवर पर चढ़ा वीरु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के लिए पैसा न मिला तो टॉवर पर चढ़ा वीरु
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए पैसा न मिला तो टॉवर पर चढ़ा
मेरठ। शादी के लिए पैसा न मिलने पर एक युवक सोमवार तड़के तेजगढ़ी स्थित बीएसएनएल के टॉवर पर जा चढ़ा। दमकल विभाग की हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन से पुलिस ने किसी तरह युवक को नीचे उतारा।
शास्त्रीनगर निवासी विवेक उर्फ धर्मवीर बीएड कर रहा है। उसके पिता का पत्थर का काम है। युवक की 18 अप्रैल को शादी है। पुलिस के अनुसार युवक और उसकी मां का बैंक में ज्वाइंट अकाउंट है, जिसमें तीन लाख रुपये हैं। युवक का कहना है कि उसकी मां शादी के लिए सारे पैसे नहीं दे रहीं। वह अभी एक लाख और बाकी पैसा शादी के समय बैंक खाते से निकालने की बात कह रही है। सोमवार सुबह करीब पौने छह बजे युवक बीएसएनल के ऑफिस में पहुंचा और टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार पहुंचे और जानकारी ली। बाद में फायर ब्रिगेड की हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन को भी बुला लिया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हाथ जोड़े और कहा कि जैसी शादी चाहेगा ऐसी ही शादी कर दी जाएगी। इस दौरान तेज हवा के दौरान बारिश आई तो सभी की सांसे अटक गईं। इसके बाद पुलिस ने हाथ जोड़कर एनाउंस करते हुए कहा कि शादी के लिए जितना पैसा चाहेगा उतना मिल जाएगा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक टॉवर से उतारा गया।
पैसा न मिला तो फिर चढ़ जाऊंगा
थाने में युवक ने पुलिस से कहा कि यदि उसे पैसा नहीं मिला तो वह फिर से टॉवर पर चढ़ जाएगा। बाद में युवक के परिजन भी थाने पहुंचे। युवक ने कहा कि वह माफी मांगता है कि उस पर रिपोर्ट दर्ज न की जाए। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पांच साल पहले भी चढ़ा था एक छात्र
तेजगढ़ी स्थित बीएसएन ऑफिस में स्थित टॉवर पर पांच साल पहले भी गढ़ निवासी एक छात्र चढ़ गया था। चार घंटे तक ड्रामा चला। बाद में पुलिस के समझाने पर युवक खुद ही उतरकर आया। युवक का आरोप था कि मार्कशीट को लेकर वह चक्कर काट रहा है और उसकी मार्कशीट नहीं बनी।