फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नौशाद की मौत के बाद सामने आयी दूसरी पत्नी

नौशाद की मौत के बाद सामने आयी दूसरी पत्नी

Fri, 19 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
नौशाद की मौत के बाद सामने आयी दूसरी पत्नी
सिपाही की मौत के बाद नौकरी पर विवाद
विज्ञापन

मेरठ। जीएसटी विभाग में तैनात सिपाही की दो माह पहले मौत हो गई थी। पिता के स्थान पर बड़े बेटे की नौकरी की प्रक्रिया शुरू हुई तो एक और महिला सामने आ गई। उसने खुद को नौशाद की दूसरी पत्नी बताया और नौकरी के लिए विभाग में आपत्ति लगा दी।

पुलिस के अनुसार, मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित कस्टम कॉलोनी निवासी सैय्यद नौशाद अली जीएसटी विभाग में (पहले एक्साइज विभाग) में सिपाही के पद पर तैनात थे। 17 नवंबर को सिपाही की मौत हो गई थी। सिपाही के चार बेटी व दो बेटे हैं। सिपाही की पत्नी सैयद मोबीन अली ने आश्रित में बड़े बेटे को नौकरी के लिए विभाग में कागजात दिए थे। इस दौरान एक महिला ने खुद को नौशाद की दूसरी पत्नी बताते हुए विभाग में आपत्ति लगा दी। दो दिन पहले सिपाही के बड़े बेटे हैदर पर कुछ लोगों ने हमला कर धमकी दी थी कि विभाग से नौकरी के लिए अपना नाम वापस ले ले। बृहस्पतिवार को सिपाही की बेटी और बेटा मेडिकल थाने पहुंची और अपनी मां के नाम से मेडिकल थाने में तहरीर दी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed