फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस ऑफिस पर बखेड़ा

छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस ऑफिस पर बखेड़ा

Wed, 03 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस ऑफिस पर बखेड़ा
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा हो गया। पीड़िता अपनी अधिवक्ता के साथ पहुंची और पुलिस पर आरोपी पक्ष से साठगांठ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि वह 26 दिसंबर को अपनी बहन के साथ माधवपुरम में दवाई लेने जा रही थी। आरोप है कि माधवपुरम निवासी आकाश ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील कमेंट्स किए। आरोपी ने बीच सड़क पर खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिसमें युवती के सिर में चोट लगने से आठ टांके आए थे। आरोप है कि पुलिस ने छेड़छाड़ और जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की और मामला मारपीट की धारा में दर्ज किया। मंगलवार को अधिवक्ता उर्वशी सिंह पीड़िता को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची और हंगामा कर दिया। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ संजीव देशवाल ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को जांच कर आरोपी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed