{"_id":"5a3c28334f1c1b8b688b9fdb","slug":"131513891891-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि कैंपस में छात्रसंघ अध्यक्ष पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवि कैंपस में छात्रसंघ अध्यक्ष पर फायरिंग
Updated Fri, 22 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में बृहस्पतिवार दोपहर छात्रसंघ अध्यक्ष पर एक दर्जन युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे कैंपस में भगदड़ मच गई। हमलावर स्कार्पियो से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार रालोद के छात्र नेता विजय सिंह राणा हाल ही में विवि कैंपस में छात्रसंघ अध्यक्ष बने हैं। विजय का आरोप है कि एबीवीपी के समर्थक लगातार फोन पर धमकी देते हुए परेशान कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें आरोपियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। विजय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।
दोपहर करीब तीन बजे विजय अपने साथी छात्रों के साथ कैंपस में अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। आरोप है कि सफेद और काले रंग की दो स्कार्पियो में एक दर्जन युवक वहां पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने विजय सिंह को बाहर निकलने की धमकी दी। जब तक वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपियों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कैंटीन के पास बैठे छात्र भी फायरिंग होते ही भाग निकले।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावरों ने धमकी देते हुए विजय को कहा कि या तो छात्रसंघ अध्यक्ष का पद छोड़ दें, नहीं तो एक सप्ताह में अंजाम भुगत लेना। सूचना पर सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ मेडिकल बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। रालोद समर्थक छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को घेरकर हंगामा कर दिया। एसओ ने बताया कि विजय सिंह राणा की तहरीर पर दिनेश हूण, मोहित मोरल व आठ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि दिनेश एमए राजनीति शास्त्र का छात्र है जबकि मोहित बाहरी युवक बताया गया है।
कैमरे में कैद हुए हमलावर
एसओ के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में दो हमलावर छात्र कैद हुए हैं। हालांकि उनके चेहरे साफ नहीं आ रहे हैं। एक आरोपी ने चेहरे पर कपड़ा भी बांध रखा था। फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों स्कार्पियो के नंबर की भी जांच कर रही है।
खास बातें
- एबीवीपी समर्थक दो नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज