{"_id":"5a32dbea4f1c1b68678c1e7b","slug":"131513282538-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दोहरे हत्याकांड में राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ तो पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं एक युवक ने दूसरे मुकदमे में जमानत तुड़वाकर मुजफ्फरनगर में सरेंडर कर दिया। उक्त बदमाश से नौचंदी पुलिस ने जेल में जाकर पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
कोतवाली के कुख्यात सलमान-सारिक की गैंगवार के चलते दो नवंबर को हापुड़ रोड से सटे ढबाईनगर में सलीम और शम्मी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सलमान का परिवार नामजद हुआ था। सवा महीने बीतने के बावजूद पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। अधिकारियों का कहना है कि दोहरे हत्याकांड को सारिक गैंग ने अंजाम दिया है। जबकि पुलिस की जांच सलमान गैंग की तरफ इशारा कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोहरे हत्याकांड में राजनीतिक हस्तक्षेप हो गया है। जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार करने से अपने हाथ खींच लिए हैं।
नदीम से जेल में पूछताछ
पुलिस दोहरे हत्याकांड में नदीम को ढूंढ रही थी, ताकि उस पर वारदात खोली जाए। इसकी भनक लगते ही नदीम सरेंडर कर मुजफ्फरनगर जेल चला गया। इसकी जानकारी पर नौचंदी पुलिस ने मुजफ्फरनगर जेल में पहुंचकर नदीम से पूछताछ की। नदीम ने कुछ भी बताने से इंकार किया है।
विज्ञापन
सेटिंग हो गई, टेंशन मत लो
नामजद आरोपी आमिर ने एक नेता से सेटिंग कर ली है। जिसने पुलिस से उसकी बातचीत करा दी। आमिर खुलेआम घूम रहा है। आमिर अपने साथियों को फोन करके कहता है कि उच्चाधिकारियों से सेटिंग हो गई है। टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
दोहरे हत्याकांड में पुलिस अभी लगी है। राजनीतिक हस्तक्षेप होने से भी पुलिस आरोपियों को नहीं छोड़ेगी। नामजद आरोपियों से ज्यादा मुकदमा लिखवाने वालों पर पुलिस को शक है। सही आरोपी जेल भेजेंगे। मंजिल सैनी दहल, एसएसपी
खास बात
दोहरे हत्याकांड के आरोपी घूम रहे खुलेआम, नदीम ने किया सरेंडर