फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीएम ऑफिस में तैनात कर्मचारी की बेटी से छेड़छाड़

सीएम ऑफिस में तैनात कर्मचारी की बेटी से छेड़छाड़

Mon, 27 Nov 2017 08:46 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम ऑफिस में तैनात कर्मचारी की बेटी से छेड़छाड़
मेरठ। मनचलों के खिलाफ गठित एंटी रोमियो स्क्वाएड शहर से गायब हो गया है। बाजार हो या सड़कें, मनचलों ने महिलाओं और युवतियों का निकलना दुश्वार किया हुआ है। ताजा घटना घंटाघर के पास की है, जहां तीन मनचलों ने एक किशोरी से न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि कार में खींचने का प्रयास किया। किशोरी का पिता मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात है। मामला आला अफसरों तक पहुंचने के बाद थाना पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री ऑफिस (सचिवालय) में तैनात एक कर्मचारी का परिवार देहली गेट थाना क्षेत्र में रहता है। उसकी किशोरी पुत्री रविवार शाम परिवार की महिलाओं के साथ बाजार से लौट रही थी। घंटाघर के पास खड़े तीन युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने किशोरी का हाथ पकड़ा और जबरन एक कार में बैठाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर वहां भीड़ लगनी शुरू हो गई। मनचलों का दुस्साहस देखकर लोगों ने आरोपियों को घेरने का प्रयास किया। लेकिन तीनों आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

सीएम से शिकायत, अफसरों में हड़कंप
बताया गया कि सीएम ऑफिस में तैनात कर्मचारी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करते हुए इसकी सूचना एसएसपी और आईजी जोन को दी। जिसके बाद अफसरों में हड़कंप मच गया और एसओ देहली गेट विजय गुप्ता को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए। एसओ ने बताया कि आरोपी छोटू पुत्र अयूब निवासी पूर्वा फैयाज अली देहली गेट को गिरफ्तार किया गया है। जबकि आरोपी शुऐब और आमिर निवासी पूर्वा फैयाज अली फरार हैं। इन तीनों के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को छुड़ाने पहुंचे लोग
आरोपी छोटू को छुड़ाने उसके परिवार के लोग देहली गेट थाने पहुंचे। आरोपी का पिता मीट व्यापारी बताया गया। एसओ ने लोगों को थाने से भगाते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। किसी भी सूरत में उसे नहीं छोड़ा जाएगा। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
कहां है एंटी रोमियो स्क्वाएड
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कमान संभालते ही हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वाएड का गठन कराते हुए मनचलों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। कुछ दिनों तक तो अभियान चला, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए। लेकिन उसके बाद अभियान ठंडे बस्ते में चला गया। जिसके चलते मनचले फिर से सड़कों पर उतर गए हैं।

मजबूत कार्रवाई होगी
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार एक मनचला दबोचा गया है। जबकि दो फरार है। किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेगी। आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई होगी।
खास बात
- घंटाघर के पास हुई वारदात, हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश
- तीन आरोपियों पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed