फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूठा बखेड़े में तीन मुकदमे, 32 नामजद, 4 गिरफ्तार

पूठा बखेड़े में तीन मुकदमे, 32 नामजद, 4 गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2017 03:11 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
पूठा बखेड़े में तीन मुकदमे, 32 नामजद, 4 गिरफ्तार
मेरठ। पूठा गांव में मंगलवार को युवक की पिटाई को लेकर हुए बखेड़े के बाद माहौल शांत है। दिन भर तनातनी के बीच देर रात हुई पंचायत में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। जिसका समझौता पत्र पुलिस को सौंप दिया गया। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने कराए मुकदमे दर्ज
एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार पूठा के दलित पक्ष से नरेश कुमार ने गुर्जर पक्ष के 18 लोगों के खिलाफ मारपीट, घरों में तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिनमें कपिल और बिन्नी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं, इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार पूठा निवासी अर्चित और अंकित ने दो मामलों में 15 लोगों को नामजद किया है। इनमें एक व्यक्ति दोनों केस में नामजद है। एक मामले में युवक ने अपनी चाची से भी अभद्रता का आरोप लगाया है। मारपीट, छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। इनमें मोहित और लक्की को गिरफ्तार हुए हैं। वहीं, पुलिस मुचलका पाबंद करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

दुकानें खुलीं, स्कूल बंद
बुधवार को अमर उजाला टीम गांव में पहुंची तो गांव के बाहरी छोर पर चहल पहल थी, लेकिन अंदर का माहौल कुछ तनावपूर्ण था। दुकानें खुली थीं। लेकिन निजी स्कूल बंद थे। एक घर के बाहर बैठे बच्चों से स्कूल बंद होने की वजह पूछी तो बताया कि हमारे गांव में कल झगड़ा हो गया था, इसलिए आज छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में ऐसा कभी नहीं हुआ
एक घेर में एसओ टीपी नगर कुछ लोग से बात कर रहे थे। गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने कहा कि गांव में आज तक ये सब नहीं हुआ। दोनों बिरादरी के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। लेकिन कुछ युवकों की नासमझी से ये हालात बने हैं।

अफवाह पर हल्ला मचा
दोपहर को किसी ने दलित बस्ती में कुछ लोगों के घुसने की सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो महिलाओं ने बताया कि बाइक पर दो युवक गली में घूम रहे थे। इस पर एसओ टीपी नगर ने कहा कि क्या गली में बाइक ले जाने पर भी पाबंदी है। इन बातों पर शोर मचाओगे तो माहौल तो खराब होगा ही। वहीं, सूचना देने वाले को भी पुलिस ने नसीहत दी। उधर, तनातनी का माहौल देखकर गुर्जर समाज ने भगवती जागरण सड़क के बजाय घेर में कराने का निर्णय लिया। एसओ टीपी नगर के अनुसार दोनों पक्षों की पंचायत में लिखित समझौता हो गया है। भविष्य में विवाद न हों, इसके लिए गांव में सभी बिरादरियों की 10 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed