फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घेर में घुसकर किसान की हत्या

घेर में घुसकर किसान की हत्या

Sat, 02 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
घेर में घुसकर किसान की हत्या
पुलिस चौकी के पास किसान की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
परतापुर थाना क्षेत्र में मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास दो हमलावरों ने घेर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने किसान के जीजा पर हत्या का शक जताते हुए उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है।
मोहिउद्दीनपुर चौकी से 100 मीटर दूर किसान मनोज पुत्र अतर सिंह (42) का घेर है। शुक्रवार सुबह वह और उसका भाई प्रवीण अपने घेर के बरामदे में सोए हुए थे। नजदीक में ही उनका मकान है। परिजनों के अनुसार सुबह करीब साढे़ चार बजे मनोज की पत्नी मुकेश घेर में जाकर भैंस का दूध निकाल रही थी। इसी दौरान दो हमलावर घेर में घुस गए और मनोज की कनपटी पर गोली मार दी। मुकेश और प्रवीण नेे शोर मचाया और हमलावरों के पीछे भागे, लेकिन वे फायरिंग करते हुए भाग गए। दोनों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। परिजन घायल को गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। प्रवीण ने अपने जीजा जितेंद्र निवासी होशियारपुर थाना बाबूगढ़ हापुड़ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चाचा की मौत के बाद हुआ था विवाद
इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसारकरीब तीन साल पहले मनोज और उसके चाचा श्योदान सिंह ने बुलंदशहर में एक मैरिज होम खरीदा था। दोनों के नाम बैनामा हुआ था। उसी दिन रात को श्योदान सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मनोज का कहना था कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन श्योदान सिंह की पत्नी राजकुमारी और दामाद जितेंद्र निवासी होशियारपुर हापुड़ को शक था कि मैरिज होम हड़पने की नीयत से मनोज ने ही उसकी हत्या की है। वे लोग मनोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अडे़ थे। इसे लेकर दोनाें पक्षों में काफी तनातनी हो गई थी, लेकिन समाज और रिश्तेदारों ने पंचायत कर मामला सुलझा लिया था। मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। इसी बात को लेकर तभी से अदंरखाने राजकुमारी और उनका दामाद उनसे रंजिश रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा घुसकर की वारदात
गांव में इस बात की भी चर्चा है कि किसान की पत्नी जब घेर में भैंस का दूध निकालने गई तो वहां दो लोग मौजूद थे। उसने उन्हें टोका तो वे भाग गए थे। लेकिन उन्होंने दोबारा घेर में घुसकर वारदात की।


मेरे पापा ने किसी का क्या बिगाड़ा था
मनोज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मुकेश, बेटा अभय (12), बेटी साक्षी (18), प्रिया (15) का रो-रोकर बुरा है। बेटी बार-बार कह रही थी कि मेरे पापा ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उन्हें मार दिया। मनोज मूल रूप से गाजियाबाद के रहीसपुर का रहना वाला था। वर्तमान में वह मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास मकान बनाकर रह रहा था। कुछ दिन पूर्व ही वे नए मकान में शिफ्ट हुए थे।
खास बात
घेर में भाई के साथ सो रहा था किसान, दो हमलावरों ने की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed