फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शास् त्रीनगर में छेड़छाड़ को लेकर बवाल

शास् त्रीनगर में छेड़छाड़ को लेकर बवाल

Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
शास्
त्रीनगर में छेड़छाड़ को लेकर बवाल
सेंट्रल मार्केट में छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा, चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

दो वाहनों में तोड़फोड़, एक युवक को पीटकर किया अधमरा
व्यापारियों में रोष, एसपी सिटी को घेरकर किया हंगामा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट में छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शुक्रवार देर शाम छात्रा से छेड़छाड़ के बाद दो गुट आमने-सामने आ गये। जमकर लाठी डंडे चले। एक युवक को सड़क पर बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। एक स्कूटी और बाइक में तोड़फोड़ की गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस को घेर कर हंगामा कर दिया। एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाकर शांत कराया।
शास्त्रीनगर आरटीओ रोड निवासी छात्रा सेंट्रल मार्केट स्थित कोचिंग सेंटर में जाती है। आरोप है कि सेक्टर छह के कुछ युवक उससे छेड़छाड़ करते हैं। शुक्रवार को भी युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर उसका मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा नेे अपने भाई को फोन कर दिया। छात्रा का भाई अपने साथियों के साथ आ गया। वह शक्ति बेकरी के सामने पेटीज के साथ कोेल्डड्रिंक पी रहे आरोपी युवकों से भिड़ गया। दोनों पक्षों में खूब बेल्ट, लाठी-डंडे चले। इनमें कई छात्र कोचिंग में पढ़ने वाले थे, तो कई बाहरी थे। सेक्टर छह निवासी तुषार घायल हो गया। वह सड़क पर तड़पता रहा। उसके साथी उसे बाइक पर बैठाकर ले गये। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, नौचंदी इंस्पेक्टर क्राइम राम संजीवन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी साहब, पुलिस चौकी होने के बाद भी गुंडई
सेंट्रल मार्केट के व्यापारी नेता किशोर वाधवा और जितेंद्र अग्रवाल ने एसपी सिटी से कहा कि पुलिस चौकी होने के बाद भी यहां गुंडई हो रही है। कई बार छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो चुका है। एसपी सिटी व सीओ ने चौकी इंचार्ज को मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोलाछाप के क्लीनिक पर कंपाउंडर ने की बच्ची से छेड़छाड़
पंचायत बैठी, झोलाछाप को दुकान बंद कर चले जाने का सुनाया फरमान
मेरठ। श्यामनगर मंदिर वाली गली में एक झोलाछाप का क्लीनिक है। वहीं उसका भाई कंपाउंडर है। शुक्रवार रात दस बजे एक महिला यहां दवा लेने आयी थी। उसके साथ उसकी 12 वर्ष की भतीजी भी थी। महिला दवा लेने अंदर चली गई, जबकि भतीजी बाहर ही रही।

आरोप है कि कंपाउंडर ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा, तो किशोरी ने शोर मचा दिया। उसकी बाहर बाहर की ओर भागी, तो कंपाउंडर फरार हो गया। महिला ने फोन से परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने झोलाछाप को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। झोलाछाप से उसके भाई को बुलाने की बात कही। इस बीच दोनों पक्षों के लोग आ गये और पंचायत बैठा दी। पंचायत ने फैसला सुनाया कि झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर चला जाएगा। अगर ऐसा नहीं करता, तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सीओ दिनेश शुक्ला का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed