{"_id":"5cb4ee47bdec2209dc70e479","slug":"121555361351-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बताया रिश्तेदार फिर चैन लेकर रफू चक्कर हो गए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले बताया रिश्तेदार फिर चैन लेकर रफू चक्कर हो गए युवक
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध दंपती को बनाया शिकार
झांसे में लेकर वृद्धा के गले से उतरवाई चेन
मोदीपुरम। सरे बाजार पहले बदमाशों ने वृद्ध दंपती के पैर छुए, उन्हें बहन की शादी में आने का न्योता दिया और फिर चेन लूटकर फरार हो गए। यह कोई फिल्मी सीन नहीं है, बल्कि पल्लवपुरम फेज दो में शातिर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक वृद्ध दंपती को इसी तरह अपने झांसे में लिया और लूटपाट करके फरार हो गए।
पल्लवपुरम फेज टू निवासी शिमला और उनके पति रामपाल सोमवार सुबह चौहान मार्केट से सामान खरीदने गए थे। बाजार में बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और युवकों ने उन्हें अपना दूर का रिश्तेदार बताया। पैर छूकर युवकों ने दंपती को अपनी बहन की शादी में आने का न्योता दिया। दंपती ने जब उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया तो दोनों ने बातें बनानी शुरू कर दीं। युवकों ने कहा कि हमें अपनी बहन की शादी में आप जैसी सोने की चेन बनाकर देनी है। इसलिए इस चेन का फोटो खींचने के लिए हमें दे दीजिए। वृद्धा ने तुरंत अपने गले से चेन निकालकर दे दी। युवक मौके देखते ही चेन लेकर फरार हो गए। दंपती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित दंपती ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान ने बताया कि दोनों युवकों ने मिलकर ठगी की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।