फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुजरान गेट पर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष,-महिला को उठाकर नाले में फेंका

गुजरान गेट पर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष,-महिला को उठाकर नाले में फेंका

Sat, 06 Apr 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
गुजरान गेट पर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष,-महिला को उठाकर नाले में फेंका
गुजरान गेट में मारपीट के दौरान महिला को नाले में फेंका, लोगों ने बमुश्किल नाले से बाहर निकाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मोहल्ला गुजरान गेट पर शुक्रवार दोपहर बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो संघर्ष हो गया। इस दौरान एक महिला को उठाकर नाले में फेंक दिया। इसी बीच भीड़ एकत्रित हो गई। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में महिला ने थाने पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

मोहल्ला गुजरान गेट निवासी शिकरचंद का आठ वर्षीय पुत्र गोविंद शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी मोहित पुत्र प्रेम भी वहां खेल रहा था। इस दौरान गोविंद एवं मोहित में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो बड़ों में गालीगलौज हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने गोविंद की मां शकुंतला को उठाकर नाले में फेंक दिया। जिससे वह घायल हो गई। उसे लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला। वहीं, गोविंद एवं मोहित भी घायल हो गए। इस मामले में शकुंतला पत्नी शिकरचंद ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed