फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोना लूट कांड में दो आरोपी ओर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर सस्पेंड

सोना लूट कांड में दो आरोपी ओर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर सस्पेंड

Mon, 25 Feb 2019 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
सोना लूट कांड में दो आरोपी ओर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर सस्पेंड
- तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन


मेरठ।
सोना लूटकांड में पुलिस ने रविवार को दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा। वहीं, सोना लूटकांड में एसएसपी ने इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश कुमार शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।
बेगमपुल स्थिम मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में घुसकर बदमाशों ने 21 फरवरी को दस किलो सोना लूट करने की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में लालकुर्ती पुलिस की लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार पुलिस ने तीन आरोपी सुशील दादरी, भगतसिंह तालियान और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर चार किलो सोना बरामद करने का खुलासा किया था। रविवार को क्राइम ब्रांच और लालकुर्ती पुलिस ने सोना लूटकांड में दो ओर आरोपी मयंक व विशाल कौशिक निवासी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों से लूटा हुआ सोना बरामद नहीं हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लुटा हुआ सोना फरार आरोपी वरुण निवासी मोदीनगर लेकर गया था। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वरुण निवासी मोदीनगर और विपुल निवासी वैष्णोधाम कंकरखेड़ा की तलाश में दबिश जारी है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर लालकुर्ती को सोना लूटकांड में लापरवाही पाते हुए सस्पेंड कर दिया है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लुटा हुआ सोना भी पुलिस बरामद करेगी। इसको लेकर क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed