फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्लेम के लिए काटे ट्रक और लिखवा दी एफआईआर

क्लेम के लिए काटे ट्रक और लिखवा दी एफआईआर

Wed, 25 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
क्लेम के लिए काटे ट्रक और लिखवा दी एफआईआर
मेरठ। वेस्ट यूपी के जिलों में बीमा कंपनी को करोड़ों का चूना लगाने का खेल चल रहा हैं। ट्रक काटकर चोरी में रिपोर्ट लिखवाकर क्लेम ले लिया जाता है। यह धंधा पुलिस की साठगांठ से चल रहा है।
विज्ञापन

मेरठ जोन के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर समेत कई जिलों में एक साल में 154 ट्रक चोरी होना बताया गया। एक साल में 154 ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई। जिनमें पुलिस ने इन मुकदमे में एफआर लगा दी। सवाल है कि आखिर पुलिस इस मामले में क्यों चुप्पी साधकर बैठी है। बीमा कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस अफसरों से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

ऐसा चलता यह खेल
पुलिस के मुताबिक लोन पर ट्रक खरीदा जाता है। तीन-चार साल चलाते हैं और उसको कबाड़ी से साठगांठ करके कटवा देते हैं। उसके बाद सेटिंग करके उसी ट्रक के चोरी होने की सूचना देकर गुपचुप तरीके से रिपोर्ट करा देते हैं। उसकी रिपोर्ट के हवाले से ट्रक मालिक को क्लेम मिल जाता है। लगातार ट्रक चोरी और क्लेम लेकर बीमा कंपनी को करोड़ों का चूना लगाने का धंधा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने भी फिक्स होते हैं
ये मुकदमे लिखवाने के लिए थाने भी फिक्स होते हैं। पुलिस ने बताया कि कंकरखेड़ा, टीपीनगर, नौचंदी समेत पांच थानों में रिपोर्ट लिखाने की सेटिंग होती है। जिस थाने में साठगांठ हो जाती है, वहीं रिपोर्ट दर्ज करा देते हैं। मेरठ में एक साल में 30 मुकदमे दर्ज होने बताए हैं। पुलिस इन मुकदमों में एक या डेढ़ माह में एफआर भी लगा देती है। जिसके चलते इन मुकदमे की जानकारी उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंच पाती।

अब आसान नहीं होगा
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि अब ट्रक चोरी के मुकदमे भी सीसीटीएनएस के द्वारा ही दर्ज किए जा रहे हैं। जिसमें अब यह खेल करना आसान नहीं रहा। पहले ऐसे मुकदमे दर्ज हो जाते थे। कंप्यूटर पर सभी मुकदमे दर्ज कराने के सख्त निर्देश हैं। इसका असर भी सामने आ रहा है। मेरठ में पिछले दो महीने में सिर्फ दो मुकदमे ट्रक चोरी के लिखे गए। जिनकी जांच कराई जा रही है।


खास बातें:
- एक साल में 154 ट्रक चोरी होने की लिखी है रिपोर्ट
- पुलिस जांच करके लगाती है मुकदमे में एफआर
- बीमा कंपनी ने पुलिस अफसरों से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed