फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धारदार हथियार से गला रेत कर किशोर की हत्या

धारदार हथियार से गला रेत कर किशोर की हत्या

Sat, 30 Jun 2018 05:48 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से गला रेत कर किशोर की हत्या
गला रेतकर किशोर की हत्या, शव फेंका
विज्ञापन

मोदीनगर। 12 साल के किशोर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को जलालाबाद के जंगल में फेंक दिया गया। गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। करीब पौन घंटे तक हाईवे पर यातायात थमा रहा। परिजनों ने क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद को हत्या की वजह बताया। पुलिस ने छह-सात किशोरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के भूपेंद्रपुरी गली नंबर चार में नरेश जाटव रहते हैं। नरेश को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रियांशु (12) आठवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रियांशु का क्रिकेट खेलने के दौरान मोहल्ले के ही लड़कों से विवाद हो गया था। छह-सात लड़कों ने प्रियांशु की पिटाई कर दी थी। शाम पांच बजे प्रियांशु घर से लापता हो गया। परिजनों ने पीटने वाले लड़कों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब 11 बजे मुरादनगर थाना क्षेत्र में गंगनहर के निकट स्थित जलालपुर गांव में ईख के खेत में प्रियांशु का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली के सामने हाईवे जाम कर दिया। गाजियाबाद-मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट तक यातायात थम गया। सूचना पर एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य व सीओ धर्मेंद्र चौहान पहुंच गए। सीओ ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब 40 मिनट बाद लोगों ने जाम खोल दिया। कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत 5-6 अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना था कि गंभीरता से जांच की जाएगी। उधर, प्रियांशु की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed