फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, नौ थानों में फोर फार्मूला लागू

तीन इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, नौ थानों में फोर फार्मूला लागू

Tue, 19 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
तीन इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, नौ थानों में फोर फार्मूला लागू
मेरठ। लंबे समय से जमे थाना प्रभारियों में एसएसपी ने ईद होते ही बड़ा फेरबदल कर दिया। तीन थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि 15 थानेदारों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल कर दिया गया। वहीं, शासन के आदेश पर नौ थानों में फोर फार्मूला लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने दो मई को चार्ज संभाला था। उसके बाद ही थानों में बदलाव की चर्चा चल रही थी। लेकिन रमजान माह में फेरबदल नहीं किया गया। सोमवार रात जारी सूची में एसएसपी ने मुनेंद्रपाल सिंह को इंस्पेक्टर हस्तिनापुर से इंस्पेक्टर मवाना, धर्मेंद्र सिंह को एसओ मवाना से एसओ हस्तिनापुर, करतार सिंह को एसएसआई मवाना से एसओ फलावदा, जनक सिंह को इंस्पेक्टर फलावदा से क्राइम ब्रांच, एसआई रितेश सिंह को पुलिस लाइन से एसओ मुंडाली भेजा, जबकि एसओ मुंडाली उपेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सरधना, धर्मेंद्र सिंह राठौर को एसओ सरधना से एसओ भावनपुर, आशुतोष कुमार को एसओ भावनपुर से एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है। इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर टीपीनगर, लंबे समय से टीपीनगर थाने में जमे इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा को भी एसएसपी का पीआरओ बनाया है। एसएसपी के पीआरओ रघुराज सिंह को इंस्पेक्टर लालकुर्ती बनाया गया है। सोहरका गांव में मां-बेटे की हत्या के दौरान वीडियो वायरल होने के बाद रघुराज सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं, इंस्पेक्टर लालकुर्ती बिरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह को इंस्पेक्टर नौचंदी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी को इंस्पेक्टर खरखौदा, एसएसपी के पीआरओ राकेश कुमार को इंस्पेक्टर गंगानगर बनाया गया है। एसआई दिनेश चंद को एसओ गंगानगर से एसएसपी का वाचक बनाया गया है।

इन थानों में फार्मूला लागू
किठौर थाने में बचन सिंह को इंस्पेक्टर प्रशासन, नरेश पाल को इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था और इंस्पेक्टर बृजेश कुशवाह को इंस्पेक्टर अपराध बनाया गया है। गंगानगर थाने में इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह को प्रशासन, मिथुन दीक्षित को कानून व्यवस्था और मनीष बिष्ट को अपराध का प्रभारी बनाया गया है। सिविल लाइन थाने में इंस्पेक्टर विनय आजाद को प्रशासन, आनंद प्रकाश मिश्र को कानून व्यवस्था और बिरेंद्र सिंह बिसारे को इंस्पेक्टर अपराध बनाया गया है। वहीं, इसी तरह कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी, सरधना, कोतवाली, सदर बाजार और मवाना थाने में भी इंस्पेक्टर प्रशासन, कानून व्यवस्था और अपराध की अलग से तैनाती की गई है।


खास बातें:
ईद के तुरंत बाद एसएसपी ने किया पहला बड़ा फेरबदल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed