फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ब्रह्मपुरी के गुटखा व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

ब्रह्मपुरी के गुटखा व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Tue, 19 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी के गुटखा व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी
मेरठ। कुख्यात ऊधमसिंह के नाम से ब्रह्मपुरी निवासी गुटखा व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी की वैली बाजार स्थित फर्म पर धमकी भरी चिट्ठी डालने वाले दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। देहली गेट थाने पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में मकान नंबर 117 निवासी गुटखा व्यापारी संजीव कुमार वर्मा की वैली बाजार में फर्म है। एक साल पहले संजीव के भतीजे अभिषेक वर्मा की डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसकी पैरवी भी संजीव कर रहे हैं। सोमवार को संजीव जैसे ही अपनी फर्म पर पहुंचे तो वहां पर कुख्यात ऊधमसिंह के नाम से धमकी भरी चिट्ठी मिली।
विज्ञापन

लाला तेरा काम अच्छा चल...
रंगदारी की इस चिट्ठी में लिखा था कि लाला तेरा काम अच्छा चल रहा है। 50 लाख रुपये का इंतजाम दस दिन में नहीं हुआ तो तेरे परिवार की हत्या कर देंगे। पुलिस से बताया तो खैर नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में व्यापारी
चिट्ठी पढ़कर व्यापारी के होश उड़ गए। शाम तक व्यापारी ने मामले को अपने परिचितों से बताया। उसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। इस मामले में देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ देहली गेट विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चिट्ठी डालने वालों की तलाश जारी है।
पैदल आए, चिट्ठी डालकर फुर्र
पुलिस ने व्यापारी की फर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो सामने आया कि दो युवक पैदल ही फर्म पर पहुंचे और धमकी भरी चिट्ठी डालकर निकल गए। पुलिस ने इन आरोपियों का पता लगाने के लिए मुखबिर की सूचना पर कई जगह पर दबिश दी।
क्राइम ब्रांच भी लगी
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें लगी हैं। मामला व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी से जुड़ा है। रंगदारी मांगने वाला कुख्यात ऊधमसिंह है, जो इलाहाबाद जेल में बंद है। पुलिस की एक टीम ऊधमसिंह से पूछताछ करने इलाहाबाद जाएगी।
भतीजे की लुटेरों ने की थी हत्या
पुलिस ने बताया कि संजीव वर्मा के भतीजे अभिषेक वर्मा की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। अभिषेक और उसके पिता अपनी फर्म में कर्मचारियों का हिसाब कर रहे थे। तभी बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी थी। विरोध करने पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें अभिषेक की मौत हो गई थी जबकि व्यापारी को गोली लगी थी। इस घटना को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश था। अब अभिषेक के चाचा से रंगदारी मांगी गई, जिससे पीड़ित परिवार फिर से दहशत में आ गया है।
मोबाइल से ज्यादा चिट्ठी का चलन
कुख्यातों का नया ट्रेंड चला है। मोबाइल फोन से धमकी देने के बजाय चिट्ठी भेजकर व्यापारियों से रंगदारी मांगने का फिर से सिलसिला चल पड़ा है। किठौर, सिविल लाइन और सदर बाजार क्षेत्र सहित एक दर्जन से ज्यादा मामलों में चिट्ठी भेजकर रंगदारी मांगी गई है।

तलाश में लगी पुलिस
व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कराकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। हर बिंदु पर जांच कर रही है। फुटेज भी देखी है, जिसमें दो युवक चिट्ठी डालते दिखाए दे रहे हैं।
-राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी


खास बातें:
- कुख्यात ऊधम सिंह के नाम से भेजी वैली बाजार में फर्म पर धमकी भरी चिट्ठी
- डकैती के दौरान भतीजे की हो चुकी हत्या, दो युवक कैमरे में कैद, देहली गेट थाने में केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed