{"_id":"5b2185634f1c1bb26e8b7dee","slug":"121528923491-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने रिटायर्ड सीओ जताया जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने रिटायर्ड सीओ जताया जान का खतरा
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पल्लवपुरम निवासी एक महिला ने अपने जीजा से जान का खतरा जताया है। बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाते कहा कि जीजा रिटायर्ड सीओ है, जो संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है।
पल्लवपुरम फेस-1 निवासी श्यामलता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वह अपने घर पर अकेली रह रही है। छह साल पहले उसके घर पर बदमाशों ने लाखों रुपये की डकैती डाली थी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। महिला की छोटी बहन की तरफ से दौराला थाने में केस दर्ज कराया गया था। पीड़िता का आरोप है कि उसका जीजा उस समय यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर था, जो अब सीओ के पद से सेवानिवृत्त हो चुका है। डकैती की घटना में भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि उसका रिटायर्ड सीओ जीजा करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पना चाहता है। सारी संपत्ति अपने नाम कराना चाहता है। संपत्ति नाम न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम शिवराम यादव ने पल्लवपुरम इंस्पेक्टर को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।