फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हथियारों की ऑनलाइन सप्लाई करता था सन्नी

हथियारों की ऑनलाइन सप्लाई करता था सन्नी

Thu, 17 May 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
हथियारों की ऑनलाइन सप्लाई करता था सन्नी
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की ऑनलाइन सप्लाई का धंधा चल रहा है। ऑनडिमांड पिस्टल और रिवाल्वर आती हैं। मुंगेर तक आरोपियों का नेटवर्क फैला है। इसका खुलासा बुधवार दोपहर गिरफ्तार आरोपी सन्नी ने किया है। यह गिरोह 30-50 हजार रुपये में पिस्टल बेचता था।
विज्ञापन

एसपी क्राइम शिवराम यादव और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बुधवार को आरोपी सन्नी उर्फ सुहेल निवासी हुमायूं नगर खरखौदा को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी सन्नी के साथ तीन लोग हथियारों की सप्लाई करते हैं। जिसमें माफे नाम की महिला भी शामिल हैं। यह महिला फिलहाल सऊदी अरब जाना बतायी गई।
विज्ञापन

व्हाट्स एप ग्रुप पर खरीद फरोख्त
एएसपी सतपाल सिंह ने बताया है कि सन्नी के पास एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिससे उसने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था। इस ग्रुप में वह पिस्टलों के फोटो भेजता था। ऑन डिमांड पिस्टल की खरीद फरोख्त का धंधा चल रहा था। इस ग्रुप में कौन-कौन जुड़े हैं, इसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। दावा कि आरोपियों का बड़ा नेटवर्क है। जोकि मुंगेर से पिस्टल मंगाकर मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-चार गुना मुनाफा
पुलिस अफसरों का दावा है कि इस गिरोह को मुंगेर से दस हजार रुपये में पिस्टल मिलती है। जिसको वह 30 से 50 हजार रुपये तक बेचते हैं। पिस्टल खरीदने से लेकर सप्लाई करने की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को है। वेस्ट यूपी के कई जनपदों में ठेलों पर हथियार बेचे जाते हैं।

दिल्ली में पकड़ा था गैंग
दिल्ली में हथियारों की खेप पकड़ी गई थी। जिसमें आरोपियों ने मेरठ समेत कई जिले में हथियार सप्लाई करने की बात बताई थी। उसके बाद मेरठ पुलिस एक्टिव हुई। क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह टीम के साथ लगे। लिसाड़ी गेट, कोतवाली और खरखौदा में कई जगहों पर दबिश दी। एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed