फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हापुड़ रोड पर भीषण आग से 300 झुग्गी झोपड़ी खाक

हापुड़ रोड पर भीषण आग से 300 झुग्गी झोपड़ी खाक

Mon, 23 Apr 2018 03:08 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर भीषण आग से 300 झुग्गी झोपड़ी खाक
मेरठ। हापुड़ रोड पर रविवार रात शादी समारोह में छोड़ी गई आतिशबाजी की चिंगारी ने 300 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर यातायात थम गया। दमकल कर्मियों ने आधी रात को मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हापुड़ रोड पर खरखौदा थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल, आसाम और लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लोगों की करीब एक हजार झुग्गी झोपड़ियां हैं। इन झुग्गियों के पास ही मुगल गार्डन विवाह मंडप है। जहां रात को विवाह समारोह चल रहा था। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले खालिद ने पुलिस को बताया कि मंडप के पास कुछ लोग आतिशबाजी छोड़ रहे थे। इस बीच चिंगारी झोपड़ी में प्लास्टिक की तिरपाल पर गिर गई। यहां फैली आग ने विकराल रूप लिया कि भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

40 राउंड लगाए दमकल गाड़ियों ने
सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार और फायर अफसर मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां लगीं। पानी लाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 40 से ज्यादा राउंड लगाए। एसपी देहात ने बताया कि अभी तक की जांच में आया कि आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे लापता होने का शोर मचा
आग से घिरता देखकर महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग भागकर जान बचाने लगे। कुछ लोगों ने शोर मचाया कि कई बच्चे लापता हैं, जो झुग्गियों में सोए हुए थे। एसपी का कहना है कि किसी के लापता होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पूर्व सांसद के कोल्ड स्टोर में मिली मदद
भीषण आग के दौरान सैकड़ों लोगों ने पास में ही पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के कोल्ड स्टोर में शरण ली। पूर्व सांसद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित लोगों को अपने कोल्ड स्टोर में मदद दी। उनके भोजन व अन्य सामग्री की व्यवस्था कराई। पूर्व सांसद ने बताया कि पीड़ित राहत मिलने तक कोल्ड स्टोर में ही रखे जाएंगे।

कहीं साजिश तो नहीं
हापुड़ रोड पर 26 मार्च को भी सैकड़ों झुग्गियों में आग लगी थी। अभी इस अग्निकांड की जांच पूरी नहीं हुई कि यह दूसरी बड़ी घटना हो गई। ऐसे में कहीं साजिश के तहत तो आग नहीं लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed