{"_id":"5a7b6e124f1c1bca798b861a","slug":"121518038546-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी विरोध के बीच हटाया अवैध कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारी विरोध के बीच हटाया अवैध कब्जा
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। देहली गेट थानाक्षेत्र के खैर नगर में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भारी फोर्स के साथ चार दुकानें और पांच मकानों को कब्जा मुक्त कराया। पुलिस टीम को महिलाओं का विरोध भी झेलना पड़ा। लेकिन देर रात पुलिस ने कब्जा हटाने का दावा किया।
एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार खैरनगर में चार दुकानों और पांच मकानों पर कब्जे को लेकर मालिक सैय्यद आसमीन का कब्जेदारों से विवाद चल रहा था। कोर्ट ने आसमीन के पक्ष में निर्णय दिया था। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सीओ कोतवाली की देखरेख में देहली गेट, कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने कब्जा हटाने की कार्रवाई की। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली और सभी दुकानों और मकानों पर सैय्यद आसमीन को कब्जा दिला दिया गया। एसओ के अनुसार मकान पर रियासत, नवाब, समसुद्दीन, नजमुद्दीन, कमरुद्दीन और दुकान पर इस्लामुद्दीन, चांद, दानिश और साजिद का कब्जा था। कब्जा करने वालों ने शुरू में विरोध किया। लेकिन बाद में उन्होंने अपना सामान खुद हटा लिया।