फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मासूम मन्नान की हत्या में किशोर गिरफ्तार

मासूम मन्नान की हत्या में किशोर गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2018 03:08 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
मासूम मन्नान की हत्या में किशोर गिरफ्तार
मेरठ। समर गार्डन के मन्नान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। एसपी सिटी का कहना है कि पांच साल के मासूम मन्नान की हत्या 12 साल के किशोर ने गला घोंटकर की थी। मासूम का कसूर इतना था कि उसने किशोर को सिगरेट पीता देख इसकी शिकायत उसकी मम्मी से करने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में विगत 14 जनवरी को महमूद के पुत्र मन्नान का शव घर के पास खाली पड़े प्लॉट में मिला था। एक सप्ताह तक पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिला। लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ले के ही एक किशोर को रविवार रात हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी किशोर ने अपना जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी किशोर ने बताया कि घटना वाले दिन वह सिगरेट में स्मैक भरकर पी रहा था। तभी मन्नान ने उसे देख लिया था। मन्नान बोला था कि अब उसकी अम्मी को घर पर जाकर सिगरेट पीने की बात बता देगा। इस डर से वह मन्नान को बहला फुसलाकर खाली पड़े प्लॉट में ले गया था और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह घर आकर सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर या साइको किशोर
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी किशोर को लिसाड़ीगेट पुलिस ने तीन दिन पहले हिरासत में लिया था। किशोर पुलिस को इधर-उधर की बात बताता रहा। पुलिस को शक था कि किशोर शातिर है या फिर साइको है। सीओ व इंस्पेक्टर ने कई बार किशोर से अलग-अलग बातों में उलझाकर पूछताछ की। लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। उधर, उसके परिजन हंगामा काट रहे थे कि उनके बेटे को बेवजह पुलिस परेशान कर रही है। रविवार को लिसाड़ी गेट थाने का चार्ज एसओ रेलवे रोड मोहम्मद असलम को दिया गया। एसओ और सीओ कोतवाली ने फिर पूछताछ की। तब जाकर किशोर ने घटना कबूली।
खास बातें:
- पुलिस का दावा, बच्चे ने किशोर को सिगरेट पीते हुए देखा था
- उसकी मम्मी से बताने को कहा था, जिससे घबराकर किशोर ने मारा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed