{"_id":"5a08b93e4f1c1b6d548bc7db","slug":"121510521150-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के चलते व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज के चलते व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज के चलते व्यापारी ने जहर खाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
कर्ज के चलते एक व्यापारी ने दिल्ली रोड स्थित होटल में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। रविवार को कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। व्यापारी की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। व्यापारी पांच दिन से घर से लापता थे। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस क मुताबिक, नौचंदी थाना क्षेत्र के गांधी नगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार गोयल (48) पुत्र स्व. राजेश्वर प्रसाद गोयल एक कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर थे। फूूलबाग कॉलोनी में उन्होंने अपना ऑफिस और दुकान बना रखी थी। आठ नवंबर की शाम को अनिल गोयल घर पर मोबाइल रखकर निकले थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। दस नवंबर को नौचंदी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अनिल गोयल का शव प्रिंस होटल में मिला। उनके मुंह से झाग आ रहे थे। बैडशीट पर एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें पुलिस ने माना कि व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। पुलिस ने आईडी कार्ड के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने बताया कि अनिल गोयल ने शनिवार शाम प्रिंस होटल में कमरा लिया था। सुसाइड नोट में कर्ज के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होना आया है। नौचंदी थाने में पहले से गुमशुदगी दर्ज है, नौचंदी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों ने किया कर्ज से इंकार
अनिल कुमार गोयल के एक बेटा आकाश और एक बेटी है। बेटे आकाश और चचेरे भाई अनुज गोयल ने बताया कि कोई भी पारिवारिक विवाद जैसी कोई बात नहीं आई। कर्ज की भी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्हें यकीन नहीं ही नहीं हो रहा कि अनिल गोयल ने सुसाइड कर लिया।
मुझे माफ कर देना
पेंसिल से लिखे सुसाइड नोट पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। अनिल गोयल ने लिखा था कि मुझे माफ कर देना, मेरे पर कर्ज ज्यादा हो गया है। इससे मैं डिप्रेशन में आ गया हूं। दस दिन पहले दिल्ली में जो हुआ था, उससे मैं परेशान हूं। जो कर्ज लिया है वो मैंने लिया था। पत्नी का नाम लिखते हुए आगे लिखा था कि डोली गोयल की कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसलिस तुम्हें कोई परेशान करे तो पुलिस के पास जाना और सुनील बड़े भाई से मदद ले लेना। मेरे बड़े भाई सुनील, मेरे दोनों बच्चों का ध्यान रखना। मुझे माफ कर देना। कोई परेशान करे तो कोर्ट की मदद ले लेना, क्योंकि किसी को भी मैंने लिखित में नहीं दिया।
खास बात
रोडवेज के सामने प्रिंस होटल में रविवार को कमरे में मिला व्यापारी का शव
आठ नवंबर की शाम से लापता थे व्यापारी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा