{"_id":"59fcdae14f1c1b78548bac1a","slug":"121509743329-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहे थाने में ही मर जाऊंगी, शादी जरूर करूंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाहे थाने में ही मर जाऊंगी, शादी जरूर करूंगी
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरना मंजूर, पर शादी प्रेमी से ही करूंगी
मेरठ। प्रेमी युगल ने शुक्रवार शाम को लिसाड़ीगेट थाने में जमकर हंगामा किया। युवती ने पुलिस से कहा कि उसे मरना मंजूर है, लेकिन शादी अपने प्रेमी के साथ ही करेगी। वहीं दोनों के परिजनों में थाने के बाहर हाथापाई हो गई।
लिसाड़ीगेट के रिहान गार्डन निवासी जिशान उर्फ मोनू का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 28 अक्तूबरको दोनों घर से चले गए थे। युवती के परिजनों ने लिसाड़ीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को युवक ने अपने परिजनों को फोन किया किया वह रुड़की में हैं। इस पर युवक के परिजन प्रेमी युगल को ले आये और लिसाड़ीगेट पुलिस को सौंप दिया। पता चलते ही युवती के परिजन भी थाने पहुंच गये। परिजन युवती को ले जाने लगे तो युवती ने हंगामा कर दिया। युवती ने पुलिस के सामने कहा कि वह जीशान से ही शादी करेगी। यदि पुलिस ने कुछ कहा तो थाने में जान दे देगी। युवती ने कहा कि उसके परिजन उसकी हत्या कर देंगे। वह बालिग और अपनी मर्जी से गई है। वहीं थाने के गेट पर दोनों के परिजनों में हाथापाई हो गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को थाने से खदेड़ा। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि युवती को महिला थाने भेज दिया गया है। युवक लिसाड़ीगेट थाने में ही है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
खास बात
लिसाड़ीगेट थाने में किया प्रेमी युगल ने हंगामा, दोनों के परिजनों में हुई हाथापाई