फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ

मेरठ

Fri, 22 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
बैंक का सायरन बजने से अफरा तफरी मची
विज्ञापन

मेरठ। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे दिल्ली रोड स्थित विजया बैंक का सायरन अचानक बजने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों इसकी आवाज सुनकर सहम गए । उन्होंने बैंक के पास जाकर देखा तो बैंक बंद था। लोगों की भीड़ बैंक के बाहर जमा हो गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची। पुलिस कर्मियों ने जानकारी ली। बैंक प्रबंधक हरीश पाल सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से सायरन बजा था।


दो महिलाओं से झपटमारी
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को एक घंटे में बाइक सवार बदमाशों ने तीन लूट की घटना को अंजाम दिया। एक महिला से पर्स लूट लिया, जबकि दो मोबाइल झपट लिए।
विज्ञापन

प्रभातनगर निवासी संजीव की पत्नी मीना रात में रिक्शा से घर जा रही थी। जैसे ही महिला मंगले पांडे नगर में नाला रोड पर पहुंची तो पीछे से आये बाइक सवार दो लुटेरों ने पर्स झपट लिया। लूट की सूचना पर एसओ मेडिकल सतेंद्र सिंह और एसपी सिटी मान सिंह चौहान भी पहुंच गये। पीड़िता ने बताया कि पर्स में मोबाइल, कीमती कागजात और साढ़े हजार रुपये थे। पीड़ित ने रात में मेडिकल थाने में तहरीर दी है। दूसरी घटना शास्त्रीनगर एल ब्लॉक की है। रिक्शा से जा सुमन निवासी शास्त्रीनगर के ब्लॉक से मोबाइल झपट लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर चली गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। तीसरी घटना तेजगढ़ी चौकी के पास की है जहां बाइक सवार लुटेरों ने युवक से मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइबर सैल पर लगा वसूली का आरोप
मेरठ। 18 साल से फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी करने वाले आरोपी शिक्षक के परिजनों ने बृहस्पतिवार को साइबर सेल टीम पर वसूली का आरोप लगाया है। एसपी क्राइम ने साइबर सेल प्रभारी को बुलाकर जानकारी ली। ब्रह्मपुरी निवासी मनोज कुमार राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। मनोज कुमार ने एडीजी जोन प्रशांत कुमार से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उनके नाम से किसी ने फर्जी पैन कार्ड बनवाकर रिटर्न दाखिल किया गया है। जिसका ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज हुआ जिसकी जांच साइबर सेल की टीम ने की। दस दिन पहले साइबर सेल की टीम ने फर्जी नौकरी करने के आरोप में शिक्षक राम अवतार निवासी जलालाबाद, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर किया था। फर्जी शिक्षक मुजफ्फरनगर में नौकरी कर रहा था। शिक्षक के परिजनों ने आरोप लगाया कि साइबर सेल में तैनात एक सिपाही ने ढाई लाख रुपये लेकर कहा था कि इस मामले को दबा दिया जाएगा। उधर, साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी भी सिपाही ने पैसा नहीं लिया। आरोपी को जेल भेजा और उस पर धारा बढ़ाई। वसूली का आरोप गलत है। एसपी क्राइम शिवराम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पैसे लेने की बात सहीं नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed