फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक पुलिस के थमे अभियान, शहर जाम

ट्रैफिक पुलिस के थमे अभियान, शहर जाम

Fri, 25 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के थमे अभियान, शहर जाम
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब लोगों को जाम से न जूझना पड़े। ट्रैफिक पुलिस के तमाम अभियान भी ठंडे पड़ गए हैं। जिस कारण कई स्थानों पर अवैध पार्किंग बन गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर कचहरी पुल, जीरो माइल चौराहा और बेगमपुल पर जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे पर अवैध तरीके से सड़क पर ही बस, ई-रिक्शा और ऑटो रुकने से भी लंबा जाम लग गया। केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा के पास भी जाम की स्थिति रही। घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय के सामने लगे अस्थायी बैरियर हटाए जाने से फिर से आड़े तिरछे वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। सबसे ज्यादा पुलिस को मशक्कत बुढ़ाना गेट चौकी के सामने करनी पड़ रही है। यहां पिछले एक माह से सभी बैरियर डिवाइडर के स्थान से हटा दिए गए हैं। ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल तक भी जाम की स्थिति बनी रही। शाम के समय फिर से दिल्ली रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन

अवैध ऑटो और ई-रिक्शा बने मुसीबत
दिल्ली रोड, हापुड़ अड्डा और बेगमपुल से जीरो माइल तक सबसे ज्यादा अवैध ई-रिक्शा और ऑटो सड़क पर खड़े होने से जाम की स्थिति बन रही है। कुछ स्थानों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने अवैध पार्किंग ही बना ली है। ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाती है। लेकिन अभियान शुरू होते ही कमजोर होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण पर पुलिस चुप
अतिक्रमण पर पुलिस खामोश बैठ गई। थाना प्रभारी और सीओ ने पिछले दस दिनों में कहीं भी अतिक्रमण को लेकर अभियान नहीं चलाया। सड़क पर सफेद पट्टी से मिड लाइन की तरफ भी वाहन खड़े होने शुरू हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed