फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदसलूकी का विरोध करने पर महिला पर तेजाब फेंका

बदसलूकी का विरोध करने पर महिला पर तेजाब फेंका

Tue, 08 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
बदसलूकी का विरोध करने पर महिला पर तेजाब फेंका
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार शाम एक महिला पर बदसलूकी के विरोध में तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। चचेरे दामाद पर आरोप है कि पैसे उधार देने से मना करने पर उसने महिला से अभद्रता कर दी थी। करीब 25-30 प्रतिशत झुलसी अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से मुरादाबाद निवासी मोहम्मद खान पत्नी सोनी (25) के साथ जाकिर कॉलोनी में किराए पर रहता है। जो फेरी लगाता है। महिला का आरोप है कि शाम करीब चार बजे उसका चचेरा दामाद वसीम पुत्र भूरा निवासी करीमनगर थाना नौचंदी पहुंचा और पांच हजार रुपये उधार मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर वसीम ने उससे बदसलूकी कर दी। सोनी ने विरोध किया तो वसीम ने उसकी पिटाई कर दी और फिर उस पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। महिला को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

तेजाब नहीं गर्म दूध फेंका
पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों का कहना है कि महिला पर तेजाब नहीं बल्कि उबलता हुआ दूध फेंका गया था। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार तहरीर के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। जांच में पता चला कि आरोपी ने गर्म दूध फेंका था। दूध में यदि कोई केमिकल था, तो उसकी भी जांच कराई जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लिसाड़ी गेट क्षेत्र में चचेरे दामाद पर पैसे उधार न देने पर वारदात करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed