{"_id":"5c61dcc0bdec223c46438c24","slug":"11549917376-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा से युवक व उसके साथियो ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा से युवक व उसके साथियो ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। कंकरेखड़ा थाना क्षेत्र में नवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल जाते समय एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक एव उसके पांच साथियों के खिलाफ थाने मे छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।
छात्रा सदर स्थित एक स्कूृल मे 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसने बताया कि सोमवार को जब वह स्कूल जा रही थी तो रास्ते में नई बस्ती, रोहटा रोड निवासी अचित और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। छात्रा ने बताया कि युवक उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा, जब उसने इसका विरोध किया तो पहले तो युवक ने उसकी साइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और युवक अचित और उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। छात्रा का आरोप है कि अचित पिछले कई दिनों से उसे आते-जाते परेशान करता था। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, कार्रवाई की जा रही है।