{"_id":"5b75eb0342c792521b3a9771","slug":"11534454531-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टंटबाजी
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर शहर में स्टंटबाजों ने जमकर हुड़दंग मचाया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के प्रयास तक नहीं किए। वहीं स्टंटबाजी के दौरान कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर बाइकर्स स्टंटबाजी करते हैं, इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को थी। इसको देखते हुए पुलिस अफसरों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निर्देश जारी किए थे कि शहर में स्टंटबाजी हुई तो थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन पुलिस के दावे सारे ध्वस्त हो गए। शहर में बाइक सवार युवकों ने बेगमपुल, आबूलेन, वेस्ट एंड रोड, शास्त्रीनगर समेत कई जगहों पर जमकर स्टंट किए। लोगों का कहना कि स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस स्कूलों में व्यस्त रही और हुड़दंगी उत्पात मचाने में। ट्रैफिक पुलिस भी नदारद रही। स्टंटबाजों को रोकने वाला कोई भी पुलिसकर्मी सड़क पर नजर नहीं आया।
सोशल साइट पर वीडियो वायरल
बाइक सवार युवकों द्वारा की गई स्टंटबाजी की वीडियो व फोटो सोशल साइट पर खूब वायरल हुईं। वीडियो व फोटो पर कमेंट भी खूब किए गए। लोगों ने पुलिस की लापरवाही के चलते शहर में स्टंटबाजी होना बताया है। पुलिस ने का कहना है कि स्टंट करने वालों की पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्टंटबाजी रोकने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। स्टंटबाजी करने वालों की जांच भी कराई जा रही है। शहर में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी