फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पर्स पर झपट्टा मारते ही लुटेरे पर टूट पड़ी महिला

पर्स पर झपट्टा मारते ही लुटेरे पर टूट पड़ी महिला

Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पर्स पर झपट्टा मारते ही लुटेरे पर टूट पड़ी महिला
मेरठ। सूरजकुंड पर मंगलवार रात 10 बजे दो बदमाशों ने पर्स पर झपट्टा मारा तो साहसी दंपति उन पर टूट पड़ा। महिला और उसके पति ने दोनों लुटेरों को गिराया तो पब्लिक ने दोनों की जमकर धुनाई की। पुलिस बदमाशों को भीड़ से बचाकर थाने लेकर आई।
विज्ञापन

फूलबाग कॉलोनी, नौचंदी निवासी चंचल पति अखिलेश अग्रवाल के साथ स्कूटी पर जा रही थीं। अखिलेश की कंप्यूटर की दुकान है। सूरजकुंड चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चंचल के पर्स पर झपट्टा मारा। चंचल ने पर्स नहीं छोड़ा। छीनाझपटी हुई तो बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई। चंचल और अखिलेश ने बहादुरी दिखाकर दोनों लुटेरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से भाजपा पार्षद अंशुल गुप्ता जा रहे थे। महिला की चीख सुनकर पार्र्षद पहुंचे। लोगों की भी भीड़ लग गई। लुटेरों की पिटाई की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपी इम्तियाज और फैयाज निवासी लिसाड़ी गेट हैं। केस दर्ज कर दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब होने से बचा
लोगों ने दोनों आरोपियों के नाम पते पूछे तो उसके बाद गुस्से में आकर दोनों आरोपियों को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर आरोपियों के परिजनों भी थाने पहुंचे। आरोपियोें की हालत देखकर उनके परिजनों ने आरोप लगाने शुरू कर दिया। पुलिस ने थाने से उनको भगा दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

भीड़भाड़ इलाके में वारदात
आरोपियों ने दुस्साहस कर भीड़भाड़ इलाके सूरजकुंड पर घटना की। लोगोें ने बताया कि सूरजकुंड पर लूट की घटनाएं होती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद गश्त नहीं बढ़ी। इसकी लेकर लोगों में गुस्सा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed