फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिफ्ट देकर युवती को अगवा कर दुष्कर्म

लिफ्ट देकर युवती को अगवा कर दुष्कर्म

Mon, 09 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर युवती को अगवा कर दुष्कर्म
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में युवती को लिफ्ट देकर अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी रविवार को घर से निकली थी। आरोप है कि गाजियाबाद निवासी कार सवार एक युवक ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। युवती ने कार रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने युवती को धमकी दी और जबरन युवती को ले गया। आरोप है कि युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर आरोपी युवती को एक होटल में ले गया। जहां युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। करीब चार घंटे बाद युवती को होश आया। बाद में आरोपी ने धमकी दी कि उसने वीडियो क्लिप बना ली है। यदि परिजनों को बताया या थाने में शिकयत की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर नौचंदी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पीयूष निवासी वैशाली कालोनी, गाजियाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार लेकर नौचंदी क्षेत्र में आया था, जिसने लिफ्ट देने के बहाने युवती को ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने यह भी बताया कि आरोपी उसे कई स्थानों पर लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed