फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जीजा-साले बनाते थे मौत का सामान

जीजा-साले बनाते थे मौत का सामान

Tue, 20 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
जीजा-साले बनाते  थे मौत का सामान
मेरठ।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में जीजा-साले की तमंचे बनाने की फैक्ट्री का सोमवार को पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। जीजा तमंचे बनाता था और साला उन्हें बाजार में सप्लाई करता था। पुलिस ने साले को गिरफ्तार कर तमंचे और औजार बरामद किए हैं। फरार जीजा की तलाश में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। एसएसपी ने परीक्षितगढ़ पुलिस को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की बात कही है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि रविवार आधी रात को परीक्षितगढ़ एसओ ने फोर्स के साथ बढ़ला गांव में दबिश दी। वहां आस मोहम्मद के घर में ही तमंचे बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने मौके से उसके साले चांद उर्फ आशु निवासी चंदोरा, मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आस मोहम्मद फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दस तमंचे, 20 अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के औजार बरामद किए।
विज्ञापन


मैं तो सप्लाई करता हूं
पूछताछ में आशु ने बताया कि तमंचे उसका जीजा आस मोहम्मद बनाता है। उनके परिवार के कई लोग तमंचा बनाने में माहिर हैं। वह तो सिर्फ सप्लाई करता है। रविवार को वह बीस तमंचे लेने आया था। दस तमंचे तैयार थे, बाकी रात में तैयार कराए जा रहे थे। जिसके चलते उसको वहां पर रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में भाई को लगी थी गोली
एसओ परीक्षितगढ़ रितेश कुमार ने बताया कि एक महीने पहले मेडिकल पुलिस ने आरोपी आस मोहम्मद के चचेरे भाई फकरुद्दीन के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली मारी थी। वह भी हथियार बनाने का काम करता था। उसके पास से कई तमंचे बरामद हुए थे।

तहखाना बनाया हुआ था
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर में तहखाना बना रखा था, जहां तमंचे बनाने का काम होता था। पिछले कई सालों से यह धंधा चल रहा था। पुलिस का दावा है कि सटीक मुखबिरी नहीं होती तो फैक्ट्री को पकड़ना आसान नहीं होता। पुलिस अकेले घर जाती तो शायद तहखाना नहीं मिलता।


दिल्ली तक करते सप्लाई
आरोपी चांद उर्फ आशु ने बताया कि तमंचे की सप्लाई वह मुरादनगर, गाजियाबाद व दिल्ली तक करते थे। आरोपी चांद के अलावा भी कई लोग हथियार बेचने का काम करते हैं। उनका नेटवर्क दूर तक फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed