फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली रोड पर दिनदहाड़े 8.90 लाख की लूट

दिल्ली रोड पर दिनदहाड़े 8.90 लाख की लूट

Wed, 27 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर दिनदहाड़े 8.90 लाख की लूट
मेरठ। तीन दिन की छुट्टियों के बाद मंगलवार को बैंक खुलते ही बदमाशों ने दिल्ली रोड पर लूटपाट को अंजाम दे डाला। दिल्ली चुंगी स्थित एचडीएफसी बैंक में कैश जमा कराने जा रहे मल्टीनेशनल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ से 8.90 लाख रुपये लूट लिए। एक कर्मचारी को तमंचे की बट से पीटकर बदमाश फरार हो गए। उधर, पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद में दबिश देकर एक बाइक बरामद की गई है। दो लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देहरादून निवासी निर्मल बोत्रा एक मल्टीनेशनल फूड कंपनी के वितरक हैं। जिसका मेरठ में मोहकमपुर एरिया में कलाधनु बोधरा एक्जिम प्रालि कंपनी के नाम से ऑफिस है। मेरठ और आसपास के क्षेत्र में माल की सप्लाई और कलेक्शन आदि का काम यहीं से होता है। सप्लाई और कलेक्शन के लिए करीब 40 कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन

फर्म के कर्मचारी रवि और गोपाल 8.90 लाख रुपये कैश बैंक में जमा कराने के लिए सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से जा रहे थे। रवि के अनुसार जब वे रामलीला मैदान के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में लात मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि वे संभल पाते, एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और रवि से कैश से भरा बैग छीनने लगा। जबकि दूसरे बदमाश ने बाइक की चाबी निकाल ली। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश ने गोपाल की कनपटी पर तमंचे की बट मारी और गोली मारने की धमकी देकर रवि से बैग लूटकर बागपत अड्डे की तरफ फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी, एसओ टीपी नगर और ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुए लुटेरे
घटना के बाद 10:31 बजे दिल्ली रोड स्थित एक कांपलेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश नजर आए। जिसमें एक बदमाश ने हेलमेट लगाया था। जबकि दूसरे ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था।
गाजियाबाद से मिली बाइक
एसओ टीपी नगर ब्रजेश कुमार के अनुसार पीड़ित रवि और गोपाल ने उन्हें एक बाइक का नंबर देकर दावा किया कि बदमाश इसी बाइक पर थे। बाइक का नंबर गाजियाबाद का था, जिस पर गाजियाबाद में दबिश देकर बाइक के मालिक को पकड़ लिया गया। उसने बताया कि ये बाइक उससे एक जानकार मांगकर ले गया था। पुलिस ने उस जानकर को भी हिरासत में ले लिया। दोनों से मेरठ लाकर पूछताछ की गई। लेकिन दोनों ने लूट की घटना से इंकार किया। एसपी सिटी ने भी देर रात थाने पहुंचकर दोनों लोगों से पूछताछ की। लूट का केस दर्ज कराया गया है।
चौकसी पर सवाल, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
मेरठ। दिनदहाड़े लूट की घटना ने पुलिस की चौकसी के दावों की कलई खोल दी है। एसएसपी मंजिल सैनी ने लापरवाही बरतने पर टीपी नगर थाने की इरा मॉल चौकी के इंचार्ज कैलाश चंद को सस्पेंड कर दिया है।
लूट की घटना दिनदहाड़े हुई। रामलीला मैदान के गेट के पास घटना कर बदमाश बागपत अड्डे की तरफ भागे। घटनास्थल से बागपत अड्डे के बीच इरा मॉल चौकी और दिल्ली चुंगी चेक पोस्ट पड़ती है। जबकि बागपत अड्डे पर भी टीपी नगर और ब्रह्मपुरी थाने की चेक पोस्ट है। शहर में इससे पहले भी अधिकांश सोमवार को या फिर दो-तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलते हैं तो लूट की वारदात होती है। लेकिन कहीं भी पुलिस सक्रिय नहीं थी। जिसके चलते बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात की।

किसी नजदीकी का हाथ
सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि जिस तरह से वारदात हुई है, उससे लग रहा है कि घटना प्लानिंग से की गई और कंपनी के किसी नजदीकी ने मुखबिरी की है। फर्म के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। दोनों लोगों से पूछताछ हो रही है। प्रयास है कि जल्द केस खुल जाए।
खास बातें
- रामलीला मैदान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात
- मल्टीनेशनल कंपनी के वितरक का स्टाफ जा रहा था बैंक में कैश जमा कराने
- पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश देकर की एक बाइक बरामद, दो हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed