{"_id":"5a2d98d54f1c1b001c8b808f","slug":"11512937685-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद प्रत्याशी को हवालात में बंद करने हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद प्रत्याशी को हवालात में बंद करने हंगामा
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
पार्षद प्रत्याशी के पति को हवालात में बंद करने पर हंगामा
मेरठ। मोबाइल चोरी के आरोप में पार्षद प्रत्याशी के पति को रविवार को पुलिस ने हवालात में बंद किया तो थाने में बखेड़ा हो गया। परिजनों और बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। पूरा मामला एसपी सिटी के संज्ञान में आया तो पुलिस ने चार लोगों को छोड़ दिया। जबकि बाकी तीन को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सिविल लाइन पुलिस ने रविवार तड़के चार बजे मोबाइल चोरी के आरोप में रिठानी निवासी एक चोर को पकड़ा था। उसने घोपला निवासी अनिल समेत छह युवकों के नाम बताए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया और सिविल लाइन थाने की हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद अनिल के परिजन और बसपा नेता पीयूष गौतम समर्थकों के साथ पहुंचे और हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पकड़ा गया चोर चुनावी रंजिश में सभी को फंसा रहा है। अनिल की पत्नी ने पार्षद का चुनाव लड़ा था और कुछ वोटों से वह हार गई थी। पीड़ित लोग एसएसपी आवास पहुंचे और पूरे मामले में शिकायत की। बाद में पुलिस ने अनिल और तीन अन्य युवकों को निर्दोष बताते हुए छोड़ दिया।
एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने शाम के समय ही थाने का चार्ज संभाला है। मोबाइल चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकडे़ गये आरोपी हनी निवासी ब्रह्मपुरी, बिल्लू निवासी शताब्दीनगर और टिंकू निवासी भगवतपुरा हैं। उनके पास से चोरी के छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। एसओ ने बताया कि यह गिरोह मोबाइल की चोरी करने के बाद उन्हें ब्रह्मपुरी में एक दुकान पर बेच देता था। दुकानदार की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। उधर, एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जो लोग चोरी की घटना में शामिल थे उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
खास बात
मोबाइल चोरी के आरोपी में पकड़े थे सात आरोपी, बाद में पुलिस ने चार को छोड़