फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आशु हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

आशु हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2017 09:38 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
आशु हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
गंगानगर। आशु हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने आरोपियों को लेकर कस्तला गांव के तालाब पर पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

इंचौली के कस्तला गांव में आशु मलिक पुत्र चंद्रपाल की विगत 24 अक्तूबर की रात हत्या हुई थी। जिसमें पुलिस सुमित और मोनू उर्फ फरीद पुत्र बाबू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार रात पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी दीपक पुत्र उम्मेद के अलावा मोहित और राहुल पुत्र ऋषिपाल निवासी अलीपुर मोरना को गिरफ्तार लिया। पूछताछ में हत्यारोपी दीपक ने बताया कि आशु द्वारा मुखबिरी करने के संदेह में उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। घटना के बाद हत्या में प्रयुक्त रॉड व अन्य सामान उन्होंने गांव के तालाब में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों को लेकर तालाब पर पहुंची तो ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया कि जैसे हमारा मारा है, वैसे ही बदला लेंगे। लेकिन पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर घरों में भेजा। एसओ इंचौली पंकज शर्मा के मुताबिक दीपक के पास से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा, दो कारतूस, पुलिस का स्टीकर लगी अपाचे बाइक और आशु का मोबाइल फोन बरामद किया। उधर, चर्चा रही कि हत्यारोपी मोनू उर्फ फरीद का परिवार शनिवार को गांव छोड़कर चला गया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- हत्या में प्रयुक्त सामान तलाशने गांव पहुंची पुलिस
- हत्यारोपियों पर ग्रामीणों ने किया हमला करने का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed