फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्षितगढ़ की खबरें

परीक्षितगढ़ की खबरें

Wed, 13 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ की खबरें
प्रधान पुत्र से लूट का प्रयास, घायल किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम सोना निवासी ग्राम प्रधान पुत्र से आधा दर्जन बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास कर जानलेवा हमला कर दिया। राहगीरों को आता देख बदमाश जंगलों के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नही लगा। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। क्षेत्र के ग्राम सोना निवासी ग्राम प्रधान सतवीर सिंह का पुत्र अनुज सोमवार को बाइक से परीक्षितगढ़ बाजार से घरलू समान खरीदने आया था। देर शाम बाइक से घर जा रहा था। अहमदनगर बढला मार्ग खजूरी ईदगाह के पास गन्ने के खेतों से आधा दर्जन बदमाश निकले और तमंचे के बल पर उसके साथ लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी डंडे से पीटा। गांव सोना की ओर से कार सवार लोगों को आता देख बदमाशों ने अनुज को तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



गजेंद्र बने मंचन कमेटी के उपाध्यक्ष
परीक्षितगढ़। नगर में मंगलवार को श्री रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें 86वें वार्षिक रामलीला मंचन के लिए कार्यकारणी घोषित की गई। ब्रह्मजीत प्रजापति को रामलीला मंचन का कार्यवाह अध्यक्ष बनाया गया। रामलीला कमेटी के महासचिव श्यामदत्त शर्मा ने बताया कि रामलीला मंचन 2017 के लिए मंचन कमेटी उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, महामंत्री विद्याभूषण गर्ग, दशहरा मेला प्रबंधक सतीश अग्रवाल व रणपाल गुर्जर को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता महामंत्री विद्याभूषण गर्ग ने की एव संचालन राजेन्द्र गर्ग ने किया। इस मौके पर भरत अग्रवाल, महेशचंद त्यागी, ओमकार शर्मा, तेजपाल नागर, सत्यप्रकाश गौतम, इन्द्रराज यादव, पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed