फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिवा हत्याकांड में चरम पर जनाक्रोश, सांप्रदायिक तनाव

शिवा हत्याकांड में चरम पर जनाक्रोश, सांप्रदायिक तनाव

Wed, 13 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
शिवा हत्याकांड में चरम पर जनाक्रोश, सांप्रदायिक तनाव
मेरठ। दसवीं के छात्र शिवा उर्फ भोलू की हत्या के बाद जन आक्रोश चरम पर है। मंगलवार को नबीपुर के ग्रामीण नंगला साहू गांव में आरोपियों के घर हमला करने के लिए दो बार लाठी-डंडे लेकर दौड़े। लेकिन पुलिस फोर्स ने किसी तरह स्थिति संभाली। दोनों गांवों में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। पीड़ित पक्ष ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने का ऐलान किया था। एसएसपी ने गांव में पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नबीपुर गांव निवासी शिवा (14) पुत्र रणवीर सिंह सोमवार दोपहर परीक्षितगढ़ स्थित सरस्वती कॉलेज से पढ़ाई कर साइकिल से लौट रहा था। नंगला साहू के जंगल में बदमाशों ने शिवा की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। बदमाशों ने शिवा को बंधक बनाकर परिजनों से 65 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। ग्रामीणों को अंदेशा है कि शिवा की हत्या दूसरे समुदाय के लोगों ने की है। इसको लेकर नबीपुर के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। सोमवार रात करीब 2:30 पोस्टमार्टम के बाद शिवा का शव नबीपुर गांव में पहुंच गया था। मंगलवार सुबह से ही आसपास के गांव से लोगों की भीड़ नबीपुर पहुंचने लगी। सांप्रदायिक टकराव न हो जाए, इसको देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

नहीं करेंगे अंतिम संस्कार
ग्रामीणों ने सुबह ही ऐलान कर दिया था कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, वह शिवा के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। हालात को देखते हुए एसएसपी मंजिल सैनी दहल खुद नबीपुर गांव पहुंचीं। एसएसपी ने परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जल्द गिरफ्तारी कर उनको जेल भेजेेंगे। तभी ग्रामीण माने और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाखों के पीछे होंगे आरोपी
ग्रामीणों ने एसएसपी के सामने पुलिस अफसरों को अल्टीमेटम दिया कि अगर तीन दिन में इस केस का खुलासा नहीं हुआ तो वह सड़कों पर आंदोलन करेंगे। एसएसपी को उनके ही ऑफिस में घेरेंगे। शिवा को बेरहमी से मारा गया। वह बंधक हालत में मिला था, जो बर्दाश्त नहीं होगा। हत्यारोपी दूसरे समुदाय के हो सकते हैं। अगर उनको बचाने की कोशिश हुई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। एसएसपी ने कहा कि 72 घंटे में आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस और पीएसी तैनात

एसएसपी ने बताया कि नबीपुर, लालपुर और नंगला साहू गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात है। किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। शिवा हत्याकांड का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और पुलिस की कई टीमें लगी हैं।
खास बात
- नबीपुर के ग्रामीण नंगला साहू गांव में हमला करने के लिए दो बार दौड़े
- पुलिस फोर्स ने किसी तरह संभाली स्थिति, दोनों गांवों में टकराव के हालात
- पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम, एसएसपी के पहुंचने पर किया शिवा का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed