{"_id":"59970e914f1c1bba518b4586","slug":"11503071889-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी भरा पत्र मिलने का मामला, सटोरियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकी भरा पत्र मिलने का मामला, सटोरियों की तलाश में दबिश
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सटोरिये रडार पर, दुकानों पर निगाहें
मेरठ। देवपुरी स्थित रघुनाथ मंदिर में धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में क्षेत्र के सटोरिये पुलिस की रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने दबिश देकर एक सटोरिया पकड़ा है, जबकि बाकी घर से गायब हैं। पुलिस ने मंदिर के आसपास की दुकानों की भी निगरानी बढ़ा दी है।
धमकी भरे पत्र में मंदिर के आसपास जुआ और सट्टा चलने का जिक्र है। इसके लिए थाना पुलिस को भी जिम्मेदार बताया है। सिलेंडर से थाने को उड़ाने तक की धमकी दी गई। वहीं पुलिस को शक है कि इसके पीछे सटोरियों का हाथ है। पुलिस ने चर्चित सटोरियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार रात को भी पुलिस ने कई सटोरियों की तलाश में उनके यहां दबिश दी। दिल्ली रोड ईदगाह के पास से विनोद नाम के सटोरिये को पकड़ लिया। एसओ रेलवे रोड हरीशचंद्र ने बताया कि अधिकतर सटोरिये घर से फरार हैं। उधर शुक्रवार को सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों ने दुकानों के आसपास जाकर जांच पड़ताल की।