फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगानगर में चोरों ने बंद घर खंगाला

गंगानगर में चोरों ने बंद घर खंगाला

Thu, 10 Aug 2017 08:31 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
गंगानगर में चोरों ने बंद घर खंगाला
गंगानगर/मेरठ। गंगानगर एच ब्लॉक में पांच दिनों से बंद पड़ा मकान खंगालते हुए चोर करीब नौ लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए। यही नहीं चोरों ने इत्मिनान से शराब पार्टी की। काजू, बादाम और फल खाए। बृहस्पतिवार को परिवार लौटा तो घर का हाल देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गंगानगर एच-11 में सुखवीर सिंह पुत्र बालिया परिवार के साथ रहते हैं, जो मुरादनगर आर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड मैनेजर हैं। उनका पुत्र तरुण नोएडा में नोकिया कंपनी में इंजीनियर है, जो परिवार के साथ वहीं रहता है। सुखबीर के मुताबिक वे विगत पांच अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के लिए पत्नी उर्मिला के साथ बेटे के पास चले गए थे। उनके यहां किराएदार शिवेंद्र भी बरेली गया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह वे लौटे तो पूरा घर अस्तव्यस्त मिला। अलमारी और बक्से के लॉक टूटे हुए थे। डबल बेड का सामान भी फैला हुआ था। चोरी की सूचना पर गंगानगर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन

ग्रिल काटकर घुसे घर में
सुखवीर के अनुसार चोर बराबर में खाली पड़े मकान की छत से उनके घर में विंडो की ग्रिल काटकर दाखिल हुए। चोर सोने की चेन, चार अंगूठी, कंगन, आधा किलो चांदी के बर्तन, कीमती सामान व 25 हजार रुपये समेत करीब नौ लाख रुपये का सामान ले गए। गंगानगर थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद घर का पूरा फायदा उठाया
चोरों ने बंद घर का पूरा फायदा उठाकर न केवल पार्टी की बल्कि मुफ्त का माल भी उड़ाया। उर्मिला के मुताबिक चोरों ने एसी ऑन कर शराब पी। किचन में रखे ड्राई फ्रूट और फ्रिज से फल निकालकर खाए। इस दौरान चोरों ने टीवी भी देखा। जब वह वापस लौटे तो एसी और टीवी ऑन था। कमरे में शराब की बोतल व गिलास पड़े मिले। रसोई का सामान भी अस्तव्यस्त मिला।

मंदिर भी नहीं छोड़ा
सुखवीर के मुुताबिक जब वह पेंशन निकालकर लाते हैं तो हर बार कुछ सिक्के मंदिर में एक डिब्बे में रख देते हैं। चोरों ने मंदिर भी नहीं छोड़ा और डिब्बे में रखे सिक्के भी चोरी कर ले गए।
खास बात
- गंगानगर एच ब्लॉक में आर्डिनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड मैनेजर के घर नौ लाख की चोरी
- रक्षाबंधन मनाने बेटे के पास नोएडा गया हुआ था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed