फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में बखेड़ा

मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में बखेड़ा

Wed, 28 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में बखेड़ा
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के आईएसयू में मंगलवार रात मुजफ्फरनगर निवासी महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने बखेड़ा कर दिया। डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन पर हमला बोल दिया। डॉक्टरों ने अंदर घुसकर जान बचाई तो भीड़ वहां भी घुस गई और डॉक्टरों को गिराकर पीटा। तोड़फोड़ के बाद आग लगाने की कोशिश तक की। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। एक जूनियर डॉक्टर समेत सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी जियाउद्दीन की पत्नी जाहिदा (50) को दो दिन पहले परिजनों ने आंत में इंफेक्शन के चलते मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल पर सर्जरी आईएसयू में भर्ती कराया था। महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार रात महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसका पता चलते ही परिजन और अन्य तीमारदार आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। आईएसयू में मौजूद जूनियर डॉक्टर नितिन चौधरी को लात-घूंसों से पीटा। अन्य स्टाफ कर्मी और एक नर्स के साथ भी मारपीट की गई। जो भी आईएसयू में मिला, उसी को बुरी तरह से पीटा। आईएसयू के शीशे तोड़ दिए, कुर्सियों और टेबिल में तोड़फोड़ कर बेड भी बाहर खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य मरीजों के तीमारदार भी जान बचाकर भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना यूपी 100, एसओ मेडिकल, नौचंदी पुलिस और सीओ सिविल लाइन भी पहुंच गये। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने चार लोगों को पकड़कर थाने भेज दिया। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मेडिकल थाना घेर लिया। डॉ. अजित चौधरी, डॉ. नितिन यादव, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. विशाल अग्रवाल, और 25-30 जूनियर डॉक्टरों ने थाने में हंगामा कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज मार दिया और खाना खिला रहे हो:
जिस समय मरीज की मौत पर भीड़ मारपीट और तोड़फोड़ कर रही थी। तभी मेस का कर्मचारी अमित कई टिफिन लेकर पहुंच गया। भीड़ ने पूछा खाना किसका है। इस पर अमित ने कहा कि डॉक्टर साहब का। यह सुनते ही भीड़ ने मेस कर्मचारी को पीटकर घायल कर दिया।

देर रात दिखाई मानवता
देर रात डॉक्टरों ने मानवता दिखाते हुए एसओ मेडिकल से कहा कि एक तरफ महिला की लाश रखी है और इनके परिजनों को हम जेल भिजवाएं। ऐसे में समझौता कराकर छोड़ दो। देर रात में दोनों पक्षों में समझौता कर दिया।
खास बात
- आंत में था इंफेक्शन, परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टरों पर बोला हमला
- आईएसयू में घुसकर डॉक्टरों को गिराकर पीटा, एक जूनियर डॉक्टर समेत सात घायल
- तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की, चार लोग हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed