{"_id":"594ed1424f1c1b99548b4753","slug":"11498337602-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरसम की कितनी कीमत दे सकते हो इरफान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरसम की कितनी कीमत दे सकते हो इरफान
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शनिवार भी बदमाशों ने तीन बार कॉल कर मांगी फिरौती
मेरठ।
अरसम को मुक्त के बदले में बदमाश लगातार अलग अलग नंबरों से फिरौती की सौदेबाजी कर रहे है। शनिवार को बदमाशों ने तीन बार कॉल करके फिरौती मांगी। बदमाशों ने कहा कि अपने बेटे की कितनी कीमत दे सकते हो। एक बार बदमाशों ने अरसम की परिजनों से बात भी कराई। ईद से तीन दिन पूर्व कारोबारी के बेटे का अपहरण पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु शर्मा ने बताया कि कारोबारी हाजी इरफान के बेटे की बरामदगी की मांग को लेकर वे कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को एसएसपी से मिलेंगे।
पुलिस के मुताबिक बदमाश अलग अलग नंबरों से अरसम के पिता हाजी इरफान को फोन कर फिरौती मांग रहे। परिजन फोन पर बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाए तो शनिवार सुबह को बदमाशों ने अरसम की इरफान से फोन पर बात कराई। उसके बाद दो बार खुद कॉल की और पूछा कि तुम्ही बताओ कितना पैसा दे सकते हो। अपने लाड़ले की कीमत कितना मानते हो। पैसा कहां पहुुंचाना है, इस पर अपहरणकर्ताओं ने कुछ भी नहीं बताया
सलमान गैंग और दोस्तों पर पुलिस की नजर
अरसम तेज बहादुर पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। पुलिस के मुताबिक अरसम का कुछ दिन पहले कोतवाली के कुख्यात सलमान के भतीजे से विवाद हुआ था। सलमान हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल जेल में बंद है। सलमान का भतीजा भी अरसम के साथ पढ़ता है। पुलिस की नजर सलमान गैंग पर भी है। अरसम को उसके दोस्त ने फोन कर आबूलेन पर बुलाया था। जिस नंबर से कॉल की गई, वह नंबर बंद है। पुलिस का अंदेशा है कि अरसम के अपहरण में उसका कोई दोस्त शामिल है। अरसम का एक दोस्त से विवाद भी हुआ था। जिसकी जानकारी हाजी इरफान को लगी थी। इरफान ने अरसम का फोन भी तोड़ा था। तभी से अरसम गुपचुप तरीके से फोन को रखता था।
विज्ञापन
बदमाश ने पार्किंग में खड़ी की स्कूटी
पुलिस का दावा कि आबूलेन पर अरसम को स्कूटी संग सीसीटीवी कैमरे में देखा। लेकिन कंपनी बाग के पास चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अरसम की स्कूटी ले जाता एक युवक दिखा है। जोकि अरसम का अपहरण करने वाले लोगों से जुड़ा हो सकता है।